City News Uttar Pradesh
मंत्री नंदी नें कहा भाजपा शासन काल में विकास छू रही नई ऊंचाइयां
उत्तर प्रदेश

मंत्री नंदी नें कहा भाजपा शासन काल में विकास छू रही नई ऊंचाइयां

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रदेश सरकार के “सबका साथ, सबका विकास” के उत्कर्ष के विगत आठ वर्षों में सेवा, सुरक्षा व सुशासन की दिशा में उपलब्धियों’ के संबंध में मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम हाल में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों का गुणगान प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी नें किया।

मंत्री नंदी नें कहा भाजपा शासन काल में विकास छू रही नई ऊंचाइयां

मंत्री नंदी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री ने जो विकास कार्य धरातल पर किए हैं इसके पहले कोई भी सरकार ने नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश में गरीबों, मजदूरों को जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है।

मंत्री नंदी नें कहा भाजपा शासन काल में विकास छू रही नई ऊंचाइयां

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई भी गुंडा पनप नहीं पा रहा है। सरकारी जमीनों पर जो कब्जा करता है उसको बुलडोजर से ढहाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने गरीब बेटियों की शादी चार लाख 75 हजार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराया है। अब सरकार बेटियों की शादी में एक लाख रुपए खर्च करेगी।

मंत्री नंदी नें कहा भाजपा शासन काल में विकास छू रही नई ऊंचाइयां

इस अवसर पर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में तेज गति से अनेकों उल्लेखनीय विकास कार्य किये गये हैं। बुन्देलखण्ड क्षेत्र एवं जनपद बाॅदा में एक्सप्रेस वे का निर्माण एवं कई राष्ट्रीय राज्यमार्ग का कार्य प्रगति पर चल रहा है।

मंत्री नंदी नें कहा भाजपा शासन काल में विकास छू रही नई ऊंचाइयां

सभी गाॅवों के मजरों को सड़कों से जोडने एवं विद्युतीकरण हेतु महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं को कानून व्यवस्था में बेहतर सुधार करते हुए सीधे पात्र लाभार्थियों को बिना किसी भेदभाव के लाभ दिलाया जा रहा है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत एवं पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें भी संबोधित किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सिंधनकलां मिनी सचिवालय पहुंचे डीएम आनंद, लिया जायजा …

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया ‘कजली’ महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : अब कुशल हाथों में होगी वाहनों की रफ्तार, तीन शहरों में खुलेंगे ड्राइविंग टेस्टिंग और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

भाई बना भाई का कातिल: नशे में थप्पड़ पड़ते ही मच गया खूनी खेल, बड़े भाई की बेरहमी से हत्या

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का दिल खुशी से हुआ बागवां

City News Uttar Pradesh

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर हो रही धांधली, मानकों की अनदेखी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़