28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विज्ञान प्रदर्शनी में डीएलएड प्रशिक्षुओं का जलवा: उत्कृष्ट मॉडल्स को मिले पुरस्कार
उत्तर प्रदेश

विज्ञान प्रदर्शनी में डीएलएड प्रशिक्षुओं का जलवा: उत्कृष्ट मॉडल्स को मिले पुरस्कार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। डायट चित्रकूट में प्रशिक्षुओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपने मॉडलों के जरिए विज्ञान और गणित की जटिल अवधारणाओं को सरल रूप में प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डायट डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और वे प्रयोगों एवं परियोजनाओं के माध्यम से समस्या-समाधान कौशल को निखारते हैं।

विज्ञान प्रदर्शनी में डीएलएड प्रशिक्षुओं का जलवा: उत्कृष्ट मॉडल्स को मिले पुरस्कार

प्रशिक्षुओं ने विज्ञान एवं गणित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रदर्शित करते हुए डीएनए संरचना, हृदय व फेफड़ों की संरचना, अम्ल वर्षा, ऊर्जा संरक्षण, खाद्य श्रृंखला, जैव विविधता, प्रकाश संश्लेषण, वाटर लेवल इंडिकेटर, ड्रिप इरिगेशन, जोड़ मशीन, संक्रिया तुला, अंक ज्ञान, भाग मशीन, विभिन्न प्रकार के त्रिभुज, कोण और आकृतियों के मॉडल प्रस्तुत किए।  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमें विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान टीम 34 हरि ओम, गोविंद, शिव पूजन, सूरज बाजपेयी, शिवसागर, द्वितीय स्थान टीम 06 रश्मि, रानू, वंशिका, पूजा, आस्था, तृतीय स्थान टीम 25 अमिता, सीमा, सृष्टि, कल्पना एंव गणित वर्ग में प्रथम स्थान टीम 09 धीरेंद्र कुमार, द्वितीय स्थान टीम 01 (अनुराग, लव कुश, आयुष, हिमांशु, महेंद्र, अभिषेक, तृतीय स्थान टीम 07 निहारिका, प्रेमा, निशा टीमें सम्मानित हुई है ।

विज्ञान प्रदर्शनी में डीएलएड प्रशिक्षुओं का जलवा: उत्कृष्ट मॉडल्स को मिले पुरस्कार

संस्थान की वरिष्ठ प्रवक्ता नीलम यादव ने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयोगात्मक कार्य छात्रों में नवाचार और तार्किक क्षमता को मजबूत करते हैं। इस प्रदर्शनी में संस्थान के सभी प्रवक्ता एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशिक्षुओं की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

समाधान दिवस बना दिखावें का खेल ? फाइलों में दफन हुई अधिकांश समस्याएं !

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की मिली झांकी : कार्यदाई संस्था को लगी फटकार

City News Uttar Pradesh

युवती ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष नें लगाया हत्या का आरोप

बालू माफियाओ का केन पर अत्याचार : जलधारा रोक करने लगते हैं अवैध खनन ! बुलडोजर को बना लेते साथी !

दीपावली के बाद पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की विकास बयार, बनी बुंदेलखंड में अनोखी मिसाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़