City News Uttar Pradesh
क्रांतिवीर गोपीनाथ की जयंती पर गूंजा 'आज़ादी' का इतिहास: कांग्रेस ने 'संघर्षों' को किया प्रणाम/0258
उत्तर प्रदेश

क्रांतिवीर गोपीनाथ की जयंती पर गूंजा ‘आज़ादी’ का इतिहास: कांग्रेस ने ‘संघर्षों’ को किया प्रणाम

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। क्रांतिवीर पंडित गोपीनाथ दनादन की जयंती केवल ‘एक औपचारिक’ आयोजन नहीं रही, बल्कि ‘आज़ादी के संघर्ष’ की उस ‘गौरवशाली गाथा’ को फिर से ‘जीवंत’ कर गई, जिसमें बलिदान, साहस और राष्ट्रभक्ति की अनगिनत कहानियां छिपी हैं। कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।वक्ताओं ने पंडित गोपीनाथ दनादन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया।

क्रांतिवीर गोपीनाथ की जयंती पर गूंजा 'आज़ादी' का इतिहास: कांग्रेस ने 'संघर्षों' को किया प्रणाम

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पंडित गोपीनाथ दनादन ‘गांधीवादी’ विचारधारा के समर्थक थे और देश की आजादी के लिए कई बार जेल गए। उन्होंने बताया कि उनके निवास पर महान क्रांतिकारी सुभाषचंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद जैसे योद्धा ठहरते थे और यहीं से स्वतंत्रता आंदोलन की योजनाएं बनाई जाती थीं।

क्रांतिवीर गोपीनाथ की जयंती पर गूंजा 'आज़ादी' का इतिहास: कांग्रेस ने 'संघर्षों' को किया प्रणाम/0258

उन्होंने यह भी बताया कि चंद्रशेखर आजाद ने निम्नी नाले के किनारे प्रागी मंदिर के तहखाने में क्रांतिकारियों को शस्त्र प्रशिक्षण दिया था। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी दनादन ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें पंडित गोपीनाथ दनादन के सानिध्य में रहने का अवसर मिला।

क्रांतिवीर गोपीनाथ की जयंती पर गूंजा 'आज़ादी' का इतिहास: कांग्रेस ने 'संघर्षों' को किया प्रणाम

उन्होंने 1992 के भारत भ्रमण का उल्लेख करते हुए बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी और वहां से द्वीपों तक की यात्रा के दौरान देशभक्ति और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, शिवबली सिंह, रमेशचंद्र द्विवेदी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, जितेंद्र गौरव, बाबूराम यादव, अम्बिका प्रसाद खेंगर, संतोष कुमार द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले योगी की किसानों पर बरसी कृपा : फ्री कर दी गई सिंचाई

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : चित्रकूट में डकैत गौरी के साथी के एनकाउंटर में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसपी सहित 15 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज …

City News Uttar Pradesh

आयुक्त अजीत ‘सख्त’: राजस्व वादों के त्वरित ‘निस्तारण’ का आदेश, अफसरों को दी ‘चेतावनी’

City News Uttar Pradesh

टमाटर फिर इतरा कर हुआ लाल: चार दिन में कीमत शतक के पहुंची पार

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील खुलकर कर रहे राजनीतिक बैटिंग: मिशन 24 को दे रहे उड़ान

एसपी पलाश बंसल की ‘तबादला’ एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर ‘बदल’ गया ‘थाना-चौकी’ का गणित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़