27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी में दो दिन के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब गुरुवार सुबह 7 बजे तक रहेंगी पाबंदी …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ। कोरोना के बढ़ते संकट के बीच उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। यूपी में दो दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ गया है। यानी अब मंगलवार, बुधवार भी लॉकडाउन रहेगा जो गुरुवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा।


आपको बता दें कि कोरोना वायरस का प्रकोप उत्तर प्रदेश में लगातार जारी है।इसी के चलते प्रदेश सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ा दिया था। यानी शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था।


लेकिन अब इसी पाबंदी को मंगलवार, बुधवार के लिए लागू कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति का बेवजह बाहर निकलना बंद होगा। बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं लगेंगी। हालांकि, जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा।


तमाम पाबंदियों के बाद भी यूपी में कोरोना का कहर रुक नहीं रहा है । प्रदेश में औसतन हर दिन तीस हजार से ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं। बीते दिन भी 30 हजार से ज्यादा केस आए, जबकि 288 मौतें दर्ज की गई। यूपी में इस वक्त कोरोना के करीब तीन लाख एक्टिव मरीज हैं।


प्रदेश के बड़े शहरों में भी इस वक्त ऑक्सीजन, बेड्स की किल्लत है। लखनऊ, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा, गाजियाबाद में लोगों को बेड नहीं मिल रहा है, वहीं ऑक्सीजन के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी पर कसा तंज, बुलडोजर बाबा अब खाली होकर ‘बुल और डॉग’ से खेलेंगे

City News Uttar Pradesh

राजा बुंदेला का दावा : भाजपा सरकार पृथक बुंदेलखंड राज्य बनाने की इच्छुक !

बुंदेलखंड एक्सप्रेस बानी ‘पैसेंजर’: रेलवे व्यवस्था पर उठे ‘सवाल’

City News Uttar Pradesh

News- छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, सनसनीखेज मामला आया सामने…. 

City News Uttar Pradesh

यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ाई गईं: 28 जून से विद्यालय आना शुरू कर देंगे बच्चे

धरती माता का भूगर्भ होगा “तर” साढ़े चालिस करोड़ “कोख” पर हो रहे खर्च ! …

ब्रेकिंग न्यूज़