- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में वार्ड दस से बसपा समर्थित प्रत्याशी सीता सिंह नें ऐतिहसिक जीत दर्ज कर सपा समर्थित दीपा सिँँह को 3444 वोटों से शिकस्त दी।सीता सिंह को कुल 8892वोट मिले वही दीपा सिंह को 5448 में ही सिमट जाना पड़ा। इस बहुचर्चित चुनावी वार्ड में सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश का सर्वे अनुमान शत प्रतिशत सच साबित हुआ।

दरअसल सीता सिंह का चुनाव अभियान शुरू से ही एक कुशल राजनीतिक सोच और उद्देश्य को लेकर चल रहा था। सीता सिंह नें जहां दूसरी बार जीत दर्ज की हैं वहीं दीपा सिंह गौर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य थीं और तीन पंचवर्षीय जिला पंचायत सदस्य रहीं। इन्हें हरा पाना राजनीतिक समीक्षक आसान नहीं मान रहें थे। लेकिन हमने वार्ड दस के पूरे गावों का चार बार सर्वे कर लोगों के माहौल को जाना-परखा तो सीता सिंह का शंखनाद गूंजता ही दिखाई दिया था।

सीता सिंह के पति समाजसेवी जयराम सिंह (बछेऊरा) की जनता में ‘दीन-दुखिया’ की मदद और सुख-दुख का ‘मीत’ जमीनी स्तर पर यथार्थ साबित हो रहा था। उनका सारथी के रूप में विपक्षी प्रत्याशियों पर तार्किक हमला नें मतदाताओ में खूब तालियां बटोरी और उन्हें अपने पक्ष में आकर्षित किया।

यह सारी स्थितियां ऐसी रहीं की जिला पंचायत के तीस वार्डों के चुनाव में वार्ड नंबर दस चुनाव में सर्वाधिक चरचा का विषय रहा।हमने भी चुनाव आचार संहिता के दायरे में रहकर वार्ड दस की स्थितियों की तार्किक समीक्षा की। इस बीच आरोपों और आलोचनाओं के भी व्यंग बाण सुनने-सहने पड़े, लेकिन बिना विचलित हुये हमने यथार्थ से ही जनता कोअवगत कराया। साथ ही जिस स्तर पर सीता सिंह की जीत की दिख रही थी उन्हीं संभावनाओं को हमने पत्रकारिकता के मूल्यों के दायरे में रहकर बेबाकी से लिखा , अंततः चुनाव परिणाम में वह सच साबित हुआ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
