26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सऊदी अरब में दम तोड़ गया बांदा का बाशिंदा, एक माह बाद आया शव
उत्तर प्रदेश

सऊदी अरब में दम तोड़ गया बांदा का बाशिंदा, एक माह बाद आया शव

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पापी पेट के लिए लोग अपना शहर ही क्या देश भी छोड़ देते हैं। परिवार पालने के लिए तिंदवारी का एक युवक सऊदी अरब के रियाद शहर चला गया था। वहां पर उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई। कागजी कार्रवाई पूरी करने में एक माह का समय लग गया। एक माह बाद सऊदी से शव लखनऊ आया। परिजन शव लेकर घर आए और अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

सऊदी अरब में दम तोड़ गया बांदा का बाशिंदा, एक माह बाद आया शव
Banda’s resident died in Saudi Arabia, body arrived after a month

– तिंदवारी के गांधी नगर मुहल्ले का रहने वाला था युवक

गांधी नगर मुहल्ला निवासी अच्छेलाल उर्फ रजनीकांत (38) पुत्र रामप्रताप उर्फ बौरा की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। परिवार के भरण पोषण के लिए वह 2019 में सऊदी अरब के रियाद शहर चला गया था। वहीं पर एक अरबी परिवार के यहां रहकर नौकरी करता था। उसे 700 रियाल यानी कि भारतीय मुद्रा में 14 हजार रुपए मेहनताना मिलता था। बीती 4 नवंबर को अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ, गृहस्वामी उसे लेकर अस्पताल गए। लेकिन तब तक छोटेलाल की मौत हो चुकी थी।

सऊदी अरब में दम तोड़ गया बांदा का बाशिंदा, एक माह बाद आया शव
Banda’s resident died in Saudi Arabia, body arrived after a month

घटना की जानकारी मोबाइल के जरिए छोटेलाल के परिजनों को दी गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। शव को भारत लाने के लिए घरवालों ने कई जरूरी कागजात तैयार करवाकर सऊदी अरब स्थित दूतावास को भेजा। तब जाकर एक माह बाद अच्छेलाल का शव कारगो के जरिए 5 दिसंबर को लखनऊ लाया गया। लखनऊ पहुंचे अच्छेलाल के छोटे भाई ज्ञानेंद्र ने शव को अपने कब्जे में लिया। ज्ञानेंद्र शव को रविवार को गांव लेकर आ गया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मालुम हो कि सऊदी अरब के रियाद शहर से अच्छेलाल को 24 नवंबर को उड़ान भरनी थी। उसका टिकट भी कन्फर्म हो गया था, लेकिन 20 दिन पहले ही उसकी रियाद शहर में मौत हो गई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पिता की डांट से नाराज नशेड़ी युवक कुएं में कूदा, पुलिस ने चारपाई डालकर बाहर निकाला

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड पैकेज में 3.16 करोड़ का महा घोटाला: बांदा में ‘छह रिटायर्ड अफसरों’ पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

एनआईए की कार्रवाई : लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा के पांच आतंकियों के खिलाफ ने दाखिल की चार्जशीट, रची थी यूपी को दहलाने की साजिश

वाह प्रशासन वाह : लाल सोने की खदानों में बहनें लगी रक्त धार !

City News Uttar Pradesh

सपा से शिवशंकर को लोकसभा प्रत्याशी बनाने से भाजपा सांसद आर.के पटेल की नींद उड़ी ?

City News Uttar Pradesh

गणपति शताब्दी महोत्सव के लिये गणेश भवन सजकर तैयार: विभिन्न कार्यक्रमों की होगी धूम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़