City News Uttar Pradesh
शुक्रिया -शुक्रिया का माहौल: रेलवे बोर्ड चित्रकूट मंडल पर मेहरबान
उत्तर प्रदेश

शुक्रिया -शुक्रिया का माहौल: रेलवे बोर्ड चित्रकूट मंडल पर मेहरबान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रेलवे बोर्ड चित्रकूट मंडल पर मेहरबान हुआ है। इससे शुक्रिया शुक्रिया का सा माहौल हैं। खबर यह है कि पुनर्विकास योजना में बांदा और चित्रकूट का स्टेशन शामिल किये गये हैं। प्लानिंग के अनुसार रेलवे स्टेशन को 2060 की अनुमानित भीड़ के हिसाब से बनाया जा रहा है। 1500 करोड़ से विभिन्न निर्माण कार्य होंगे। बांदा रेलवे स्टेशन में दिव्यांगों, वृद्धों व असहाय यात्रियों के लिए रैंप व लिफ्ट बनाने का कार्य शुरू है।

शुक्रिया -शुक्रिया का माहौल: रेलवे बोर्ड चित्रकूट मंडल पर मेहरबान
Thank you – Thank you atmosphere: Railway Board is kind to Chitrakoot Division

रेलवे बोर्ड ने पुनर्विकास योजना के दूसरे चरण में बांदा एवं चित्रकूट को 15 को शामिल किया। विभाग के स्थानीय अफसरों के अनुसार स्टेशनों का पुनर्विकास योजना के तहत मास्टर प्लान बना है। इस पर काम शुरू किया जा रहा है। स्टेशनों पर होने वाले कार्यों का 2060 की अनुमानित भीड़ के हिसाब से योजना केंद्रित है।

शुक्रिया -शुक्रिया का माहौल: रेलवे बोर्ड चित्रकूट मंडल पर मेहरबान
Thank you – Thank you atmosphere: Railway Board is kind to Chitrakoot Division

योजना के तहत काम पूरे होने पर बांदा के रेलवे स्टेशन से रोजाना यात्रा करने वाले करीब 20 हजार यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा होगा। योजना के तहत स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, रिटनिंग रूम, एसी वेटिंग रूम, पार्किंग, दिव्यांग फ्रेंडली भवन, सोलर पैनल सिस्टम, खंभों और दीवारों का सौंदर्यीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, चित्रण, फर्नीचर, आधुनिक शौचालय, रिटेल एंड केफेटेरिया की क्लबिंग, सहित ग्रीन इनर्जी आधारित सुविधाएं बढ़ेंगी।


जन संपर्क अधिकारी, झांसी जोन मनोज कुमार नें बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों को पुनर्विकास योजना में शामिल किया गया है। पहले सिर्फ ग्वालियर व कानपुर शामिल थे। अब झांसी मंडल के बांदा, चित्रकूट सहित अन्य स्टेशन शामिल है। यहां 1500 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। मास्टर प्लान पर काम शुरू हो गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चुनावी रंजिश में प्रधान को बंधक बनाकर लाठियों से पीटा, गला कसने का किया प्रयास, हालत गंभीर ….

City News Uttar Pradesh

नवरात्रि का पहला दिन, मंदिरों में देवी भक्तों का लगा तांता …

मंत्री रामकेश नें दिया नारा : सबल नारी, निश्चित होगी प्रगति हमारी

City News Uttar Pradesh

प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला: कहा – पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं

नवरात्रि पर अर्ध निर्मित देवी मंदिर के निर्माण के संकल्प के साथ शुरू हुई पूजा

स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं: मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें, अस्पताल में डॉक्टरों का “टोटा”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़