City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का बड़ा एक्शन: राजस्व मामलों की लापरवाही पर सात मंडलायुक्त से मांगा जवाब, सात जिलाधिकारी किए गए तलब
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का बड़ा एक्शन: राजस्व मामलों की लापरवाही पर 10 मंडलायुक्त से मांगा जवाब, सात डीएम को नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर राजस्व मामलों के निस्तारण में लेटलतीफी, लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी, सहारनपुर, आजमगढ़, अलीगढ़, बस्ती, चित्रकूट धाम, आजमगढ़, अयोध्या, सहारनपुर व अलीगढ़ के मंडलायुक्तों से जवाब तलब किया है। वहीं बागवत, शामली, मुजफ्फनगर, हापुड़, चित्रकूट, ललितपुर और अमरोहा के जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

सीएम योगी का बड़ा एक्शन: राजस्व मामलों की लापरवाही पर सात मंडलायुक्त से मांगा जवाब, सात जिलाधिकारी किए गए तलब
CM Yogi’s big action: Answer sought from seven Divisional Commissioners on negligence in revenue matters, seven District Magistrates summoned

मुख्यमंत्री की ओर से गत दिनों अक्तूबर महीने में राजस्व मामलों के निस्तारण की समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि दस मंडलायुक्तों और सात जिलाधिकारियों की ओर से राजस्व वादों के निस्तारण में लेटलतीफी के साथ अनियमितता की जा रही है। अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने बताया कि वाराणसी, सहारनपुर, आजमगढ़, बस्ती, चित्रकूट, अयोध्या और अलीगढ़ मंडलायुक्त के स्तर से राजस्व वादों का निस्तारण की रफ्तार धीमी है।

बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, चित्रकूट, ललितपुर और अमरोहा जिलाधिकारियों की ओर से भी राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने लापरवाह अधिकारियों से जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धरती का सीना चीरकर प्रकट हुए ‘महादेव’: सदियों ‘पुराना रहस्य’ तलाशेगा ‘पुरातत्व विभाग’ !

Admin Team

डीएम नगेंद्र प्रताप तहसील निरीक्षण में भड़के: निलंबन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

नूतन बाल समाज गणेश महोत्सव को प्रतिदिन लगा रहा चाँद : दर्शक भाव विभोर

City News Uttar Pradesh

बांदा सर्राफा व्यापारी हत्याकांड : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले सपाई, दिया जाए मुआवजा…

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें विद्यार्थी परिषद समारोह में संगठन का बताया महत्व

City News Uttar Pradesh

बांदा वासियों को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया का प्रलाप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़