28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : किसानों की आय दोगुनी करने को चलाया जागरूकता अभियान…

 

– महाविद्यालय द्वारा तैयार फल, सब्जी और पुष्प प्रक्षेत्र में भ्रमण कराया
– किसानों को दिया जा रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कृषि विश्वविद्यालय में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पांच दिवसीय औद्योगिक फसलों का गुणवत्ता युक्त उत्पादन एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें किसानों को तमाम जानकारियों से अवगत कराते हुए उन्हें जागरूक बनाया जा रहा है। अभियान कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के सहयोग से जिले के 30 अनुसूचित जाति के कृषकों एवं महिला कृषकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कृषकों को महाविद्यालय के द्वारा तैयार गये फल, सब्जी एवं पुष्प प्रक्षेत्र में भ्रमण कराया गया।


जागरूकता कार्यक्रम के अध्यक्ष डा0 एसवी द्विवेदी, अधिष्ठाता उद्यान महाविद्यालय ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने औद्योगिक पौधों को तैयार करने तथा उससे प्राप्त आय प्राप्त करने के बारे में बताया। उनके पौध तैयार कर फल उत्पादन की खेती करने पर बल दिया। जागरूकता कार्यक्रम के संयोजक एवं फल विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 एके श्रीवास्ताव ने नींबू वर्गीय पौधों को तैयार करने की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। केएस तोमर, सहायक प्राध्यापक पुष्प विज्ञान एवं भू-दृश्य निर्माण विभाग ने किसानों को शोभाकारी पौधो की नर्सरी तैयार करने की विधि के बारे में बताया। डा0 ओमप्रकाश समवन्यक एवं सहायक प्राध्यापक फल विज्ञान विभाग ने किसानों को अनार के पौधे तैयार करने की विधि के बारे में बताया। डा0 निधिका ठाकुर सहायक प्राध्यापक ने बेर के पौधों को विभिन्न विधियों से तैयार करने की विधि के बारे में प्रायोगिक विधि से बताया। कार्यक्रम में डा0 विशाल चुग, डा0 स्वेता सोनी, डा0 सुनील व उद्यान महाविद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें मंडल कार्यसमिति की बैठक में फूंका मंत्र : कैसे मजबूत होगा बूथ तंत्र

भाजपा की तिंदवारी में क्या गूंज रही कराह ? उप मुख्य मंत्री का सम्मेलन क्यों नहीं कामयाब ?

City News Uttar Pradesh

व्यापारियों द्वारा कर चोरी: बांदा सहित सात जिलों के 1,347 पर जीएसटी की बैठी जांच

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें की अपील : “साथ आए, विकसित भारत बनाएं

City News Uttar Pradesh

धार्मिक पर्वतों में हो रहे अवैध खनन पर संत समाज करेगा आंदोलन, मदन गोपाल दास जी महाराज ने दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

एसपी के कड़े निर्देश : बबेरू सर्किल के थानों में विवेचना का शीघ्र हो निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़