31 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
तकनीकी शिक्षा का मोहभंग : बांदा के आईटीआई में 658 सीटें खाली, सरकारी दावे फेल
उत्तर प्रदेश

तकनीकी शिक्षा का मोहभंग: बांदा के आईटीआई में 658 सीटें खाली, सरकारी दावे फेल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बेरोजगारी से कराहते युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा उम्मीद की किरण कही जाती रही है, लेकिन हकीकत इसका उल्टा बयां कर रही है। यहां जिले के चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और 10 निजी कॉलेजों में इस बार प्रवेश प्रक्रिया बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। तीन चरणों की काउंसलिंग पूरी होने के बावजूद 658 सीटें खाली पड़ी हैं।

तकनीकी शिक्षा का मोहभंग : बांदा के आईटीआई में 658 सीटें खाली, सरकारी दावे फेल

सरकार और प्रशासन आईटीआई शिक्षा को “रोज़गार का गेटवे” बताकर प्रचार में करोड़ों खर्च करता है, लेकिन असलियत यह है कि युवाओं का रुझान अब इन संस्थानों से हटता जा रहा है। छात्र-छात्राएं वेल्डर, पेंटर और शीट मेटल वर्कर जैसे ट्रेडों में दाखिला लेने से कतराने लगे हैं। वहीं इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकल और कंप्यूटर से जुड़े ट्रेडों पर ही अधिकतर सीटें फुल हुई हैं। बांदा जिले में फिलहाल चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और 10 निजी आईटीआई कॉलेज संचालित हो रहे हैं। 15 ट्रेडों में इस बार भी सीटें पूरी नहीं भर सकीं। 10 अगस्त को सत्र 2025-26 के तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन सीटों के खाली रहने पर अब चौथे चरण की प्रक्रिया15 सितंबर तक चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

तकनीकी शिक्षा का मोहभंग : बांदा के आईटीआई में 658 सीटें खाली, सरकारी दावे फेल

राजकीय आईटीआई बांदा में आर्टिजन, सीएनसी प्रोग्रामर, ड्राफ्टमैन, कस्मेटोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर, शीट मेटल वर्कर, कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर व स्वीइंग टेक्नोलॉजी समेत 170 सीटें खाली। राजकीय आईटीआई बांसी में विभिन्न ट्रेडों की 145 सीटें रिक्त। राजकीय आईटीआई बबेरू में 168 सीटें खाली और राजकीय आईटीआई मोतियारी में 175 सीटें अब भी रिक्त है। प्रधानाचार्य अमित पटेल ने बताया कि रिक्त सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सितंबर से शुरू की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी उसी में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि छात्रों की दिलचस्पी अब परंपरागत ट्रेडों से हटकर कुछ ही चुनिंदा विषयों तक सीमित रह गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर की ‘सदन’ में ‘गर्जना’ क्षेत्र में रही गूंज: विकास, किसान व बेरोजगारी पर थी ‘घेराबंदी’

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिए निर्देश: आम आदमी का फोन रिसीव करें अधिकारी, विवादित स्थलों पर न हो बकरीद पर कुर्बानी

पूर्व विधायक दलजीत ने समझा ‘जनता’ का दर्द: बांदा को ‘एम्स’ दिलाने की उठाई आवाज

City News Uttar Pradesh Desk

अपना दल एस ने चुनावों का किया शंखनाद: संगठन समीक्षा में तय हुई रणनीति

डीएम आनंद के निर्देश : छाबी तालाब के पानी की जांच, मछलियों पर क्यों आई आंच ? …

बादलों की आवाजाही के बीच बढ़ गया तापमान, जनता में हलाकान

ब्रेकिंग न्यूज़