26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड की ताकत बनेगा प्याज : सातों जिलों में होगी बंपर खेती, 62% बढ़ा उत्पादन लक्ष्य
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की ताकत बनेगा प्याज : सातों जिलों में होगी बंपर खेती, 62% बढ़ा उत्पादन लक्ष्य

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की रसोई से जुड़ी सबसे बड़ी खुशखबरी। वह प्याज, जिसकी महंगाई ने बरसों से गरीब से लेकर मध्यम वर्ग तक के आंसू निकाले, अब बुंदेली घरों में सस्ते दामों पर उपलब्ध होगी। वजह साफ है अब बुंदेलखंड नासिक के प्याज पर निर्भर नहीं रहेगा। केंद्र और राज्य सरकार ने रणनीति बदलते हुए प्याज उत्पादन का लक्ष्य 62 फीसदी बढ़ा दिया है।

बुंदेलखंड की ताकत बनेगा प्याज : सातों जिलों में होगी बंपर खेती, 62% बढ़ा उत्पादन लक्ष्य

इस फैसले से बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, झांसी, जालौन और ललितपुर में इस बार खरीफ व रबी सीजन में 345 हेक्टेयर में प्याज की खेती होगी। यानी पिछले सीजन की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा। इससे करीब 80 हजार क्विंटल से अधिक प्याज पैदा होने की उम्मीद है। अब तक बुंदेलखंड में तिलहन और दलहन फसलों का ही दबदबा रहा है। लेकिन कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां की मिट्टी प्याज उत्पादन के लिए बेहद मुफीद है।

बुंदेलखंड की ताकत बनेगा प्याज : सातों जिलों में होगी बंपर खेती, 62% बढ़ा उत्पादन लक्ष्य

कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि “अगर तय लक्ष्य पर खेती सफल हुई तो बुंदेलखंड प्याज उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जाएगा और किसानों को नई आमदनी का जरिया मिलेगा।” जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि “एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत प्याज के साथ-साथ अमरूद और शंकर सब्जी की खेती करने वाले किसानों को मुफ्त बीज और पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्याज की खेती को लेकर बढ़ा यह कदम न केवल किसानों की जिंदगी बदल देगा, बल्कि बुंदेलखंड के उपभोक्ताओं को भी महंगाई से बड़ी राहत दिलाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिसंडा में गल्ला गोदाम में चौकी दार की हत्या : मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू

बांदा नगर पालिका अनुसूचित जाति के लिये होगी आरक्षित ? गुलाबी सुगबुगाहट से बेचैनी !

City News Uttar Pradesh

भाजपा का सम्मेलन: मोदी-योगी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, संगठन विस्तार पर मंथन

जिला पंचायत अध्यक्ष “सुनील बनें मनमीत”: ध्वजारोहण में युवाओं को दी देश हित की शिक्षा

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का बड़ा आरोप: योगी राज में ‘कानून व्यवस्था’ ध्वस्त, मुख्यमंत्री से ‘इस्तीफे’ की मांग

डीएम अनुराग पोषण माह पर रहें सावधान : बांदा में नहीं मिट सका कुपोषण का कलंक ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़