City News Uttar Pradesh
बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी-योगी मुखौटे की मची धूम
उत्तर प्रदेश

बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी-योगी मुखौटे की मची धूम

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में इस बार होली पर दिवाली का भी रंग देखने को मिल रहा है। बाजार में खास पटाखे वाले गुलाल ने धूम मचा रखा है। आग जलाते ही पटाखे से अलग-अलग रंगों-गुलाल छूटने लगते हैं। जो बच्चों को खूब भा रहा है। “मोदी-योगी” के मुखौटों की भी धूम हैं।

बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी-योगी मुखौटे की मची धूम

वैसे भी बांदा में होली पर्व बड़ा ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे लेकर हर कोई उत्साहित भी है। बाजार भी पूरी तरह सज चुका है। रंग बिरंगे गुलाल, पिचकारी और‌ मुखौटे लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदार भी उत्साहित हैं। बाजार में उपलब्ध विभिन्न वेरायटी की पिचकारी जैसे कार्टून कैरेक्टर, मिलिट्री, बैग वाली पिचकारी दुकानों में सजी है। जहां छोटे साइजेस के पॉकेट गन से लेकर के बड़े साइज के 6 फीट तक के पिचकारी उपलब्ध हैं।

बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी-योगी मुखौटे की मची धूम

वहीं गुलाल में इस बार हर्बल गुलाल की डिमांड लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। वहीं सुगंधित गुलाल भी बाजार में उपलब्ध हैं। शहर के एक जनरल स्टोर के मालिक नें बताया कि उनके यहां सस्ती दामों पर होली के सभी वैरायटी उपलब्ध हैं।

बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी-योगी मुखौटे की मची धूम

गुलाल 80 ग्राम का पैकेट 20 रुपये से लेकर 60 रुपये तक का उपलब्ध है। वहीं सुगंधित, हर्बल, ऑर्गेनिक गुलाल के विभिन्न रंगों में मिल रहे हैं। पिचकारी की 20 रुपये से लेकर 700 रुपये तक के मौजूद हैं।

बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी-योगी मुखौटे की मची धूम

आकर्षक टोपियां 30 रुपये में और मुखौटे 30 रुपये से लेकर 60 रुपये तक के बिक रहे हैं। मुखौटे में खास कार्टून कैरेक्टर, जानवर, पीएम मोदी एवं सीएम योगी के खास मुखौटों की मांग अधिक है। इस बार होली पर दिवाली का भी रंग देखने को मिल रहा है. बाजार में खास पटाखे वाले गुलाल ने धूम मचा रखा है। आग जलाते ही पटाखे से अलग-अलग रंगों-गुलाल छूटने लगते हैं।जो बच्चों को खूब भा रहा है। इसकी कीमत 70 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। दुकान पर इसके अलावा विभिन्न कंपनियों के रंग-गुलाल के पैकेट उपलब्ध हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रोडवेज वर्कशाप में मची है खलबली: शासन नें चेतावनी का बजा दिया है हार्न

Banda : बांदा : मेला व वालीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा ऐलान : यूपी में 100 दिन के अंदर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य, वरिष्ठ अफसरों को दिया निर्देश

कुंभकर्णी प्रशासन की ‘नींद’ उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?

City News Uttar Pradesh Desk

चौंसठ साल बाद भी ‘विकास’ लापता: आजादी के ‘दशकों’ बाद भी ‘नरक’ में कटती जिंदगी

City News Uttar Pradesh Desk

दांदो घाट पर माफिया का खुला तांडव: अवैध खनन की नदी में बह रहा “सिस्टम का ईमान” !

ब्रेकिंग न्यूज़