- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की खपटिहा खंड संख्या 100/3 बालू खदान अवैध खनन के लिये तेजी से बहुचर्चित हुई है । आलम यह है कि मानसून के नजदीक आ जानें के पूर्व यहां अवैध खनन की सीमायें लांघ दी गई हैं। योगी सरकार की खनन नीति यहां भी ठेंगे पर हैं। यह खंड भ्रष्टचार की सीमा लाघे हैं। नियमों की अनदेखी कर खनन अनवरत जारी हैं।

प्रशासन में “गजब” की “खामोशी” हैं। इस खंड में खनन नियमावली को ताक में रख दिया गया है। वर्तमान में भी जलधारा बांध कर और पोकलैंड मशीनों द्वारा खनन दिन-रात चल रहा है। इसके अलावा निर्धारित क्षेत्र से अलग हट कर भी खनन को अंजाम दिया जा रहा है।

खास बात यह है कि डीएम अनुराग पटेल के आदेश के बावजूद यहां सीसी टीवी कैमरो को चालू नहीं रखा गया। ओवरलोडिंग का खेल बदस्तूर जारी है। संबंधित अधिकारी माला-माल हो सरकार के विरुद्ध अट्टाहस कर रहे है ? खनन सीमा से इतर होकर रात दिन अवैध खनन हो रहा है। “प्रत्यक्षम किम प्रमाणं” पर गजब की “नजर अंदाजी” देखने को मिल रही है !

एक खतरनाक स्थिति यह भी है बाकायदा असलहा धारी इनकी निगरानी करते है। क्या मजाल कोई गांव वाला इनका विरोध करे।
आपको बता दें खपटिहा खंड 100/3 बालू खदान में शुरू से ही अवैध खनन हो रहा है। अब यह जून में फिर चली तो हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर सरकारी राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रही है। साथ ही प्रशासन की “खामोशी” से “योगी सरकार की खनन नीति” की धज्जियां उड़ रहीं हैं !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
