City News Uttar Pradesh
स्वतंत्रता संग्राम में बांदा का मंदिर भी आया था काम : जंगे आजादी की बनी थी रणनीति
उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता संग्राम में बांदा का मंदिर भी आया था काम : जंगे आजादी की बनी थी रणनीति

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वतंत्रता संग्राम में यहां जिले के धार्मिक स्थल भी काम आए। हिंदुस्तान को आजाद कराने के लिए आजाद हिंद फौज के नायक नेता जी सुभाषचंद्र बोस बांदा आए थे। शहर के किनारे स्थित ऐतिहासिक प्रागी महल के मंदिर में दो दिन और एक रात बिताई थी। इस दौरान उन्होंने कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से मुलाकात कर आजादी की लड़ाई की रणनीति बनाई थी।

स्वतंत्रता संग्राम में बांदा का मंदिर भी आया था काम : जंगे आजादी की बनी थी रणनीति
Banda’s temple also came in handy in the freedom struggle: the war of independence was a strategy

अंग्रेजी शासन के खिलाफ बुंदेलखंड में 1857 में क्रांति का बिगुल बज गया। बांदा क्रांतिकारियों का अड्डा बना। यहां के बहादुरों की कहानियां दूर तक फैलीं। जंगे आजादी चल ही रही थी कि 1941 में बांदा में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की आमद हुई। वह बेहद गुपचुप ढंग से यहां आए। अंग्रेज अफसरों और उनकी खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक भी नहीं लगी। नेता जी शहर के किनारे निम्नीनाले के पास स्थित प्रागी महल में ठहरे।

स्वतंत्रता संग्राम में बांदा का मंदिर भी आया था काम : जंगे आजादी की बनी थी रणनीति
Banda’s temple also came in handy in the freedom struggle: the war of independence was a strategy

यहां दो दिन और एक रात बिताकर नेता जी ने स्वतंत्रता संग्राम की रणनीति तैयार की थी । नेता जी से मुलाकात करने वालों में स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोपीनाथ वाजपेयी (गोपी नेताrep), नारायन प्रसाद और गोपीनाथ दनादन शामिल थे। अपना काम पूरा करने के बाद सुभाषचंद्र बोस यहां से कर्वी, इलाहाबाद होते हुए कोलकाता के लिए कूच कर गए। यहां से जाने के बाद 5 जुलाई 1942 को उन्होंने आजाद हिंद फौज कागठन किया था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब फेंकने की धमकी: मुकदमा वापसी का बना रहे दबाव, मुकदमा दर्ज

आयुक्त अजीत का सख्त निर्देश: पंचायत सचिव अब रोजाना पंचायत भवन में करेंगे जनसुनवाई

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, फूफा की घटना स्थल पर मौत, भतीजा घायल

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद का गजब का निर्णय : अफसर नहीं कर पाएंगे सफाई कर्मियों का शोषण ! …

City News Uttar Pradesh

अटल पार्क योजना मुहिम में अटकी : आठ गांवों में ही अभी मिल पाई भूमि !

पोषण वाटिका महाभियान : बुंदेलखंड के युवाओं में खून की कमी की विकट समस्या …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़