- विनोद मिश्रा
बांदा। नशेबाजी को लेकर मैरिज हाल के बगल में रहने वाले लोगों से बरातियों ने विवाद किया। एक बराती बसपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य की लाइसेंसी बंदूक लेकर धौंस धमकी करने लगा। जिसमें पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेते हुए धमकाने वाले आरोपित व शस्त्रधारक समेत चार लोगों के विरुद्ध अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों को जेल भेजने की पुलिस ने कार्रवाई की है।

एसपी अभिनदंन के निर्देश पर अपराध करने वाले व वांछित आरोपितों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार रात अतर्रा कस्बे के मैरिज हाल में गुमाई से एक बरात आई थी। बरातियों बच्चा यादव व उसके पुत्र रज्जू यादव ग्राम गुमाई ने नशेबाजी को लेकर मैरिज हाल के बगल में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद किया था। विवाद बढ़ने पर उनकी ओर से बरात में शामिल गांव का शिवशंकर यादव बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदयाल रत्नाकर ग्राम पुनाहुर की पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्ली रत्नाकर की लाइसेंसी दो नाली बंदूक लेकर घटनास्थल में पहुंच गया। उसने शस्त्र के बल पर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। जिसमें पुलिस ने आरोपित शिवशंकर यादव को दूसरे की लाइसेंसी बंदूक व एक पट्टा जिसमें पांच जिंदा कारतूस व 12 खोखा के साथ सीएचसी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शस्त्र भी गिरफ्तारी में जमा किया है। विवाद करने वाले दोनों बराती पिता-पुत्र को भी पकड़ लिया।
आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने में निरीक्षक अनूप कुमार दुबे, एसआइ राजेश कुमार मिश्रा, संतोष सरोज आदि शामिल रहे। निरीक्षक ने बताया कि लाइसेंसी के दुरुपयोग में शस्त्र धारक व विवाद करने वाले तीनों लोगों के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शस्त्र के निरस्तीकरण के लिए भी अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
