31 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत नेत्र ज्योति के बनें मसीहा: जनसेवा से लिख रहे इबारत !
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र ज्योति के बनें मसीहा: जनसेवा से लिख रहे इबारत !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनसेवा का एक “प्रेरणादायक अध्याय” जारी रखते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने “नेत्र चिकित्सा” के क्षेत्र में ऐसा “उदाहरण प्रस्तुत” कर रहें है, जिसने उन्हें पूरे जिले में एक “मिसाल के रूप में स्थापित” कर दिया है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें नेत्र शिविर आयोजनों का रचा इतिहास: हो रही जयकार

तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम अतरहट में रविवार को सिर्फ एक शिविर नहीं लगा था,बल्कि वहां उम्मीद,राहत और इंसानियत का संगम था, जहां हर चेहरे पर एक कहानी थी और हर आंख में एक इंतजार रोशनी लौटने का इंतजार, इस इंतजार को साकार करने का काम किया भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने।

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र ज्योति के बनें मसीहा: जनसेवा से लिख रहे इबारत !

जिनके प्रयास से पंचायत भवन परिसर में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर ने सैकड़ों लोगों के जीवन में नया उजाला भर दिया। इस शिविर में 250 मरीजों की आंखों की जांच की गई और जब 100 लोगों को मुफ्त चश्मे मिले तो उनके चेहरे पर आई मुस्कान ने यह बता दिया कि यह केवल एक चश्मा नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी में लौटती रोशनी है।

 

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र ज्योति के बनें मसीहा: जनसेवा से लिख रहे इबारत !

वहीं 80 लोगों को दवाइयां दी गईं। 20 ऐसे मरीज जिन्हें गंभीर समस्या थी, उन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। यह सिर्फ इलाज नहीं बल्कि उनके जीवन को फिर से सामान्य बनाने की शुरुआत थी।

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र ज्योति के बनें मसीहा: जनसेवा से लिख रहे इबारत !

शिविर में आए कई बुजुर्गों की आंखों में आंसू थे “दर्द के नहीं, बल्कि राहत के, एक बुजुर्ग महिला ने कांपती आवाज में कहा कि “अब मैं अपने पोते का चेहरा साफ देख पाऊंगी,” यह शब्द ही इस शिविर की सफलता की सबसे बड़ी गवाही बन गए।

पूर्व विधायक दलजीत का गैस संकट पर फूटा गुस्सा: डीएम से कार्रवाई की मांग

दलजीत सिंह ने इस आयोजन के संदर्भ में कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति स्वस्थ और खुशहाल नहीं होगा, तब तक ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र ज्योति के बनें मसीहा: जनसेवा से लिख रहे इबारत !

इस आयोजन को सफल बनाने में उनके छोटे भाई नंदू सिंह ने पूरी जिम्मेदारी निभाई। हर व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। डॉक्टरों और सहयोगियों की टीम ने भी सेवा भाव से काम करते हुए इस शिविर को “यादगार” बना दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गेहूं के दाम में ‘महंगाई का बम’: खरीद बंद होते ही ‘तगड़ा’ उछाल !

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड की ट्रेन स्पीड में भोजन भी लगा रहा ब्रेक: अन्ना पशुओं नें थाम दी है गति

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने किया घरौनी वितरण : 20 हजार ग्रामीणों को मिला “मालिकाना” हक

City News Uttar Pradesh

UP Panchayat Chunav 2021 Dates : पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, 17 मार्च तक किया जाए आरक्षित सीटों का निर्धारण, 30 अप्रैल तक कराएं प्रधानों के चुनाव …

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस में भी टिकटों के लिये नामों की सुगबुगाहट शुरू, चालें हुई तेज ! …

City News Uttar Pradesh

वर्क फॉर्म होम का झांसा देकर महिला से हड़पे 35 लाख, मुकदमा दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़