29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सम्पूर्ण समाधान दिवस: "बन गया आंख का अंधा नाम का नयन सुख" !
उत्तर प्रदेश

सम्पूर्ण समाधान दिवस: “बन गया आंख का अंधा नाम का नयन सुख” !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सम्पूर्ण समाधान दिवस की स्थिति “आंख का अंधा नाम का नयन सुख” सी हो गई है। यह आयोजन “जमीनी धरातल” पर अपनी पूर्ण “सार्थकता नही सिद्ध” कर पा रहा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस: "बन गया आंख का अंधा नाम का नयन सुख" !

दरअसल समाधान दिवस में जितने मामले आते है मौके पर बमुश्किल एक चौथाई मामलों का भी निस्तारण नही हो पाता। उन्हें संबंधित विभागों को निस्तारण के लिये “सूचना विभाग की भाषा में गुणवत्ता एवं समयबद्धता की टिप्पणी” के साथ दे दिया जाता है। फिर अगली समाधान बैठक में उन लंबित प्रकरणों पर क्या समाधान हुआ, शायद गंभीरता से उसकी परख नही की जाती ! इसी कारण एक ही प्रकरण लिये अधिकांश फरियादी पुनरावृति करते रहते हैं। उम्मीद है डीएम नगेन्द्र प्रताप इन प्रश्नगत बिंदुओं पर ध्यान देंगे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस: "बन गया आंख का अंधा नाम का नयन सुख" !

खैर, इसी क्रम में डीएम नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 129 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 17 जन शिकायतों का निस्तारण हुआ। शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। समाधान दिवस में राजस्व 49, पुलिस 13, विकास 43, पूर्ति 6, विद्युत 2, चकबन्दी 5, व अन्य 11 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभाग

City News Uttar Pradesh

स्कूलों के सौ मीटर दायरे में नहीं बिके नशे का सामान: बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का निर्देश

बांदा में अधिकारियों का फ्लैग मार्च: शांति और सुरक्षा का दिया संदेश

Banda : मौसम ने ली करवट, देर रात से शुरू हो गई बारिश …

विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh

महिला आयोग की सुनवाई में उजागर हुई लापरवाही : कारण बताओ नोटिस

ब्रेकिंग न्यूज़