28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बरकत का जुआंड़ खाना किसके दम पर जुआं माफिया बेखौफ: पुलिस खामोश !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बरकत का जुआंड़ खाना किसके दम पर जुआं माफिया बेखौफ: पुलिस खामोश !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कहते हैं बांदा में सूरज डूबता है तो जुर्म जागता है। और इस जुर्म के सबसे चमकते सितारों में एक है “बरकत का जुआंड़ खाना”। यह कोई छुपा हुआ अड्डा नहीं है। शहर का “मशहूर” अड्डा है। जहां “सावन-भादों का ठुमका” लगता है, “बावन परी” के पत्ते फेंटे जाते हैं और हर रात लाखों का दांव लगता है।

बांदा में 'बरकत' का बावनपरी खेल में 'बरक्कत': लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !सबसे रोचक बात यह की खेल स्थायी अड्डे पर भी चलता है और जिला मुख्यालय से सटे गावों में घूम घूम कर भी,लेकिन पुलिस की आंखें फिर भी बंद हैं ! स्थानीय लोग बताते हैं बरकत का गैंग पकड़े जाने के डर से रोज ठिकाना बदलता है। सुबह कहीं, शाम को कहीं। साथ में मोबाइल का नेटवर्क।

किरण कॉलेज चौराहा बना 'बावन परी का दरबार': 'सनातन भक्त' के घर में जुआं के लग रहे ठुमके?किसान, मजदूर, बेरोजगार युवा यहां अपनी किस्मत आजमाने आते हैं और घर, खेत, जेवर सब हारकर जाते हैं। इतने साल से चल रहा ये धंधा, इतनी शिकायतें, फिर भी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं। आखिर क्यों? एस पी साहब, दाल में कुछ न कुछ तो काला है?

बांदा का भयानक यौन शोषण कांड: अरब पति तीनों मुख्य आरोपियों पर पुलिस क्यों मेहरबाँ ?आपसे जनता 3 सीधे सवालों का उत्तर चाहती है। जब चाय की दुकान वाला जानता है, तो पुलिस क्यों नहीं ? जुआं माफिया हो या भू-माफिया,इनका बेखौफ परचम किसकी छत्रछाया में लहरा रहा है? पहले ही बांदा बेरोजगारी और कर्ज से तड़प रहा है। जुआंड़ खाने तंगी में फंसे लोगों को और गड्ढे में धकेल रहे हैं। आखिर पुलिस का यह “कथित वरदानी” कब तक जुआंड़ खाने की वीणा बजता रहेगा?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कृषि महाविद्यालय में फहराया ध्वज: सरकार की बखानी नीतियां

भीषण गर्मी का सितम जारी: बांदा व झांसी में पारा जमकर चढ़ा, लू के थपेड़ों ने किया हाल बेहाल

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

माफिया अतीक के कथित हमदर्द बांदा के ज़फर पर शिकंजा औऱ कसा: अपनें वीडियो में खुद फसा !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘दंगल’ का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का ‘संगम’

उप मुख्य मंत्री नें अधिवक्ताओं के कर्तव्यों को सराहा

ब्रेकिंग न्यूज़