City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर की 'ऐतिहासिक' सौगात: 'वर्षों पुरानी समस्या' का 5.23 करोड़ से होगा 'अंत'
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर की ‘ऐतिहासिक’ सौगात: ‘वर्षों पुरानी समस्या’ का 5.23 करोड़ से होगा ‘अंत’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा क्षेत्र बबेरू के लिए एक “बड़ी और बहुप्रतीक्षित” सौगात मिली है। वर्षों से बरसात के मौसम में “गडरा नदी” के उफान से “जूझ रहे सैकड़ों गांवों” को अब “स्थायी समाधान” मिलने जा रहा है। समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव के “प्रयासों से सिमौनी गांव के पास गडरा नदी पर पक्का पुल” (सेतु) निर्माण के लिए 5 करोड़ 23 लाख 45 हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र में खुशी और उम्मीद की लहर है।

विधायक विशंभर की 'ऐतिहासिक' सौगात: 'वर्षों पुरानी समस्या' का 5.23 करोड़ से होगा 'अंत'

गडरा नदी पर बना रपटा बरसात के समय ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन जाता था। नदी में पानी बढ़ते ही यह मार्ग कई-कई दिनों तक पूरी तरह बंद हो जाता था, जिससे सैकड़ों गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट जाता था। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी, छात्रों की पढ़ाई में बाधा और किसानों के कामकाज पर इसका सीधा असर पड़ता था। विधायक विशंभर सिंह यादव ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन के सामने रखा। लगातार प्रयास और फॉलोअप के बाद आखिरकार इस परियोजना को स्वीकृति मिल गई।

विधायक विशंभर की 'ऐतिहासिक' सौगात: 'वर्षों पुरानी समस्या' का 5.23 करोड़ से होगा 'अंत'

उन्होंने इसे क्षेत्र की जनता के सहयोग और विश्वास का परिणाम बताया। पुल के निर्माण के बाद बरसात के मौसम में भी आवागमन बाधित नहीं होगा। यह पुल न केवल गांवों को जोड़ेगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति देगा। ग्रामीणों के लिए यह पुल किसी “जीवनरेखा” से कम नहीं होगा। विधायक विशंभर यादव ने जानकारी दी कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य को गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। विशंभर सिंह यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी बबेरू में विकास कार्यों की गति तेज रहेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में सियासी हलचल हुई तेज: हो सकती है शीघ्र नई तैनातियां

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड को मिला नया ‘नेचर पैराडाइज’: 1.81 करोड़ से संवर रहा ‘तातुर माता धाम’ इको पार्क

City News Uttar Pradesh Desk

बस एवं प्राइवेट बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत : आठ गंभीर घायल, लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

बांदा वासियों को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद : रेल मंत्री नें सांसद को दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक : ब्लाक स्तरीय चुनाव की घोषित हुई तिथियां

City News Uttar Pradesh

अंधेरे में डूबे सपनों को नई रौशनी: शिक्षा से नहीं कटेगा “नाता”, संवेदना बनी सहारा

ब्रेकिंग न्यूज़