24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
छात्रा से छेड़खानी व मारपीट के आरोप में एक युवक गिरफ्तार: दो फरार
उत्तर प्रदेश

छात्रा से छेड़खानी व मारपीट के आरोप में एक युवक गिरफ्तार: दो फरार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दौड़ के लिये निकली अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ गांव के तीन युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो उसे मारा पीटा। पीड़ित छात्रा ने इस मामले में थाना मटौंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा से छेड़खानी व मारपीट के आरोप में एक युवक गिरफ्तार: दो फरार
A youth arrested for molesting and assaulting a student: two absconding

मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने थाने में दी तहरीर देकर बताया कि वह स्नातक छात्रा है। एनसीसी भी लिए है। बुधवार को सुबह वह घर से दौड़ के लिए निकली थी। रास्ते में गांव के ही मनोज, अनिल व रविशंकर ने छेड़खानी की। उसने विरोध किया तो पीट दिया। उनसे बचकर घर पहुंची। मां को घटना बताई।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

मां के साथ थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। इस बीच पुलिस द्वारा मनोज प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मर्डर : छात्र की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बांदा : भाजयुमो ने शुरू किया चियर फोर इंडिया ओलंपियन अभियान …

City News Uttar Pradesh

पेयजल संकट: बांदा शहरवासी रोजाना 31 लाख का पानी खरीदने को मजबूर ?

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया बड़ा उलट फेर : शहर कोतवाल सहित 9 इंस्पेक्टर बदले …

विदेश की बिगड़ी सूरत संवारेंगे चित्रकूट मंडल वासी : करार की प्रक्रिया शुरू

City News Uttar Pradesh

युवती नें वीडियो किया वायरल : घर वालों की नहीं मानूंगी, शादी अपने प्रेमी से करूंगी !

ब्रेकिंग न्यूज़