27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लंगड़ी व्यवस्था, खरीद केंद्रों में 11 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं डंप ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । गेहूं खरीद का सिलसिला जारी है। लेकिन कुछ विभागीय एजेंसियां निकम्मी सी हैं। इनका कार्य धीमी गति सेनौ दिन चले अढ़ाई कोस की गति से चल रहा है। अब तक 28 हजार मीट्रिक टन की खरीद में 11 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं क्रय केंद्रों में ही डंप है।


जिले में गेहूं खरीद के लिए एक अप्रैल से क्रय केंद्र शुरू हो गए थे। खरीद के लिए कुल 65 क्रय केंद्र संचालित हैं। इनमें सर्वाधिक 36 केंद्र पीसीएफ के हैं। इसके अलावा मार्केटिग व यूपीएसएस के 14-14 व भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल है। चार में से कुछ एजेंसियों की खरीद की रफ्तार मंद गति से चल रही है।

जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक 6111 किसानों से 27918 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इसमें 16 हजार 238.15 मीट्रिक टन का संप्रदान (प्रेषण) भारतीय खाद्य निगम को किया जा चुका है लेकिन अभी भी 11 हजार 679.85 मीट्रिक टन गेहूं केंद्रों में संपदान के लिए रखा हुआ है। बांदा शहर के तिदवारी रोड स्थित मंडी समिति में संचालित केंद्रो में रोजाना बड़ी संख्या में किसान गेहूं बेचने के लिए पहुंच रहे हैं।

किसानों का कहना है कि उन्हें कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि यहां के कुछ केंद्रों में भंडारण संबंधी उठान धीमी गति से चल रहा है जिससे खरीद की रफ्तार भी मंद गति से चल रही है। किसानों का कहना है कि कोरोना महामारी के इस दौर व गर्मी के मौसम में क्रय केंद्रों पर इंतजार करना काफी कठिन हो जाता है। समय से तौल हो जाए तो कृषकों को परेशान न होना पड़े। उधर जिला विपणन अधिकारी गोविद उपाध्याय बताते हैं कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व मानकों के अनुसार केंद्रों में खरीद चल रही है। एजेंसियों द्वारा संप्रदान का कार्य कराया जा रहा है। भंडारण का काम एफसीआइ का है। माना कि कुछ एजेंसियां संप्रदान नहीं कर पायी जिससे क्रय केंद्रों में गेहूं रखा है। जल्द ही इसे भेजा जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बालू कारोबार के गैंग लीडर को पुलिस ने पकड़ा…

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक : कक्षा चार के छात्र को एक पड़ोसी युवक ने बनाया अपनी हवस का शिकार

City News Uttar Pradesh

समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित दो न्यायाधीशों को दी गई विदाई

Banda : बांदा में संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर ड्रोन कैमरे करेंगे निगरानी …

विधायक प्रकाश की ऐतिहासिक पहल: राइफल क्लब ‘नीलामी’ पर ‘सीएम योगी’ का लगा ‘ब्रेक’

पीएम मोदी ने कालिंजर किले के शौर्य का किया बखान: बुंदेलखंड के किलों को दी राष्ट्रीय पहचान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़