![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम जे रीभा ने अतर्रा तहसील का विशेष निरीक्षण किया। राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे राजस्व मामलों का निपटारा निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करें। डीएम नें लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने दैनिक कार्यों का रिकॉर्ड डायरी में अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

डीएम ने भूमि पैमाइश और राजस्व विवादों के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर मौके पर जाकर निस्तारण करने की हिदायत दी। कहा कि राजस्व विभाग को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना चाहिए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीएम ने दैवीय आपदा से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए ताकि प्रभावित लोगों को समय पर राहत मिल सके। ई-गवर्नेंस कक्ष का निरीक्षण करते हुए डीएम ने लेखपालों को डिजिटल सिस्टम में सुधार के लिए कंप्यूटर कार्य आवंटित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने नजारत अनुभाग, तहसीलदार कार्यालय, पूंछतांछ केंद्र, दैवीय आपदा कक्ष, ई-गवर्नेंस कक्ष, संग्रह अभिलेखागार, मतदाता पंजीकरण केंद्र समेत विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी जिम्मेदारियों और कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, तहसीलदार सतीश कुमार, और अन्य राजस्व अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
