City News Uttar Pradesh
जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात
उत्तर प्रदेश

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी :बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में अन्ना प्रथा कम हुई ही नहीं पर कृषि विभाग नें झूठ का पुलिंदा खोलना शुरू कर दिया है। लफ्फाजी की बयार बहा दी है की अन्ना प्रथा खत्म होने के साथ ही अब किसानों का रुझान जायद की खेती की ओर बढ़ गया है। निकम्मे अधिकारियों नें इसी कड़ी में कहा है की मंडल में जायद इस वर्ष 10248 हेक्टेयर में बोया जायेगा।

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी :बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात
Deputy Director’s negligence in the target of Zaid sowing: laid out the chessboard of paper data

हकीकत यह है की जिले में अन्ना प्रथा से परेशान किसान जायद की खेती से कतराते हैं। किसानों का कहना हैं कि अन्ना गोवशों से खरीफ व रबी की फसल बचाना मुश्किल है, जायद की फसल तो बेहद मुश्किल है। रबी की फसल कटने के बाद मार्च में लोग पालतू गोवंश तक छुट्टा छोड़ देते हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा अन्ना पशुओं पर रोक के प्रयास अफसरशाही चर गई। 95 फीसदी गोवंश अब भी सड़कों पर हैं। ऐसे में किसानों का रुझान जायद की खेती की ओर कैसे बढ़ सकता है ?

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी :बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात
Deputy Director’s negligence in the target of Zaid sowing: laid out the chessboard of paper data

उप निदेशक विजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष मंडल के चारों जनपदों में जायद में मूंग, उर्द, सब्जियां, हरा चारा आदि की बुआई का लक्ष्य 10248 हेक्टेयर रखा गया था। जो पिछले साल से एक हजार हेक्टेयर अधिक है। बांदा में 1299, चित्रकूट में 818, महोबा में 5035 व हमीरपुर में 3096 हेक्टेयर में जायद की बुआई का लक्ष्य है। पिछले एक सप्ताह में मंडल में 2897 हेक्टेयर में जायद की बुआई हुई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘लापरवाही’ पर फटकार: नहरिया निर्माण’ पर हुए सक्रिय

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बांदा में बाढ़ के हालातों का लिया जायजा: राहत के दिये निर्देश

विधायक प्रकाश औऱ जीतू नें रची ‘राजनीतिक रामायण’: सियासी चर्चाएं हुई ‘तेज’

City News Uttar Pradesh Desk

सपा विधायक विशंभर की ‘नववर्ष’ पर अपील: वंचितों के अधिकार व भाईचारे को करें ‘मजबूत’

City News Uttar Pradesh

चौदह घंटे बिजली गुल होने से जनता में उबाल: किया हंगामा

सहकारिता चुनाव: रामकेश, प्रकाश एवं सुनील की रणनीति का दिखा कमाल

ब्रेकिंग न्यूज़