City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें हवन पूजन के साथ नवरात्र पर्व का किया समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें हवन पूजन के साथ नवरात्र पर्व का किया समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देवी भक्त सदर विधायक नें नौ दिनों व्रत के साथ रविवार को हवन पूजन के साथ कन्या भोज कराकर व्रत का पूर्णाहुति की।
वैसे भी चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन नवमी को देवी मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन के साथ नारियल, पान, बताशा चढ़ा कर विशेष पूजा-अर्चना की। महिलाओं श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। जवारा विसर्जन में उमाह गीत गूंजते रहे। गालों में सांग नाथकर नाचे-थिरके।

विधायक प्रकाश नें हवन पूजन के साथ नवरात्र पर्व का किया समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़
MLA Prakash concludes Navratri festival with Havan Puja: Crowds gather in temples

रविवार को शहर के महेश्वरी देवी, कालीदेवी, सिंहवाहिनी, कालका देवी, महामाई, मरहीमाता, चौसठ जोगिनी मंदिर में तड़के से देवी भक्तों के जत्थे ढोलक-मजीरों के साथ गीत गाते पहुंचे। पूजा अर्चना और हवन के साथ देवी भागवत व सप्तशती पाठ का समापन हुआ। कन्याभोज व भंडारा हुआ।

विधायक प्रकाश नें हवन पूजन के साथ नवरात्र पर्व का किया समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़
 Navratri festival with Havan Puja: Crowds gather in temples

नौ दिन व्रत रखने वालों ने जवारा विसर्जन के साथ व्रत पारायण किया। गिरवां के खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी मेला में आसपास के ग्रामीणों समेत सीमावर्ती मध्य प्रदेश के गांवों से हजारों श्रद्धालु देवी दर्शन को आए। बेंदा की कालका देवी मंदिर में क्षेत्रीय लोगों के साथ सीमावर्ती फतेहपुर व कौशांबी जिले से आए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

विधायक प्रकाश नें हवन पूजन के साथ नवरात्र पर्व का किया समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़
Navratri festival with Havan Puja: Crowds gather in temples

बबेरू में मढ़ी दाई मंदिर में देवी भक्तों ने हवन-पूजन के साथ कन्याभोज और भंडारा किया। नौ दिन व्रत रखने वालों ने पूजन के बाद व्रत पारायण किया। यमुना तट स्थित बाकल की जोगिनी माता मंदिर में नौ दिन चले मेला में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के अलावा अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना को पहुंचे। गालों में सांग नाथ कर उमाह गीतों के साथ देवी भक्तों ने जवारे निकाले।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लाभार्थी सम्मेलन: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील और सांसद नें बताई मोदी की खूबियां

City News Uttar Pradesh

बांदा में बोले सीएम योगी: विकास को दी जाएगी गति, रानी दुर्गावति प्रतिमा का किया अनावरण

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र का आदेश क्या होगा प्रभावी ? अन्ना गौवंशों पर की कड़ाई

लोकसभा चुनाव : सपा मुखिया अखिलेश बोले, भाजपा की साजिश व षड्यंत्रों से रहें सावधान, भाजपा हटेगी तभी देश बचेगा

राज्यपाल बोलीं: बुंदेलखंड से पूरे देश को आशा : स्वस्थ खाद्यान की पूरी होगी अभिलाषा

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग की अंधेर गर्दी: बिना कनेक्शन दिये ग्रामीणों को थमा दिया बिल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़