City News Uttar Pradesh
परिवहन विभाग का बड़ा 'फरमान' : ट्राली-ट्रेलर मालिकों की धड़कनें तेज, नियमों ने बढ़ाई चिंता
उत्तर प्रदेश

परिवहन विभाग का बड़ा ‘फरमान’ : ट्राली-ट्रेलर मालिकों की धड़कनें तेज, नियमों ने बढ़ाई चिंता

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सड़क सुरक्षा की दृष्टि से शासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए ट्रैक्टर, ट्राली और ट्रेलरों के पंजीकरण पर शिकंजा कसने का ऐलान किया है। अब तक बिना पंजीकरण के अवैध रूप से दौड़ रहे “ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रेलरों पर प्रशासन की नजर कड़ी” हो गई है। शासन के नए आदेश के अनुसार, “सभी ट्राली और ट्रेलरों पर चार अंकों का पंजीयन नंबर” और 17 अंकों का चेसिस नंबर अनिवार्य होगा। इस कड़े कदम का मकसद अवैध वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है।

परिवहन विभाग का बड़ा 'फरमान' : ट्राली-ट्रेलर मालिकों की धड़कनें तेज, नियमों ने बढ़ाई चिंता

संभागीय परिवहन विभाग के मुताबिक, जिले में 1907 ट्रैक्टर दर्ज हैं, जिनमें से 1812 कृषि कार्य के लिए और 95 व्यावसायिक उपयोग में हैं। लेकिन जांच में पता चला है कि अधिकांश कृषि कार्य के नाम पर पंजीकृत ट्रैक्टर भी व्यावसायिक तौर पर चलाए जा रहे हैं। वहीं, ट्राली और ट्रेलरों का पंजीकरण न होने के कारण इनके मालिकों का पता लगाना मुश्किल होता है, जिससे कानून हाथ में लेने वाले इन वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं में मुख्य आरोपी बने हुए हैं।

परिवहन विभाग का बड़ा 'फरमान' : ट्राली-ट्रेलर मालिकों की धड़कनें तेज, नियमों ने बढ़ाई चिंता

“संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह” नें बताया कि अब नए नियमों के तहत ट्राली और ट्रेलरों के निर्माण में भी एआइएस (आटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड) के मानक लागू होंगे। इससे न केवल वाहन अधिक सुरक्षित होंगे बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इसके लिए ट्राली और ट्रेलर मालिकों को जल्द ही अपने वाहनों का पंजीकरण कराना होगा अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सदर पर भाजपा प्रत्याशी प्रकाश का प्रचार चरम पर, स्वागत की होड़ !

City News Uttar Pradesh

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की पैनी नजर : आतंकी लॉन्चपैड ध्वस्त करने की बड़ी तैयारी

City News Uttar Pradesh

तीसरी लहर की शंका नें थर्राया : बाल रोग विशेषज्ञों की कमी ! …

यूपी में कल से नाइट कर्फ्यू: शादियों में शामिल होने वालों की संख्या की गई निर्धारित, नए दिशानिर्देश जारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बताया बांदा बनेगा मॉडल सिटी: योजना पर कार्य शुरू

विधायक प्रकाश की धर्म अध्यात्म में भी प्रबलता: बागेश्वर धाम में सर्वकल्याण की किया कामना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़