- शरद मिश्रा
बांदा। महानगरों की तर्ज पर बांदा शहर को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए विकास प्राधिकरण ने शहर विस्तारीकरण योजना के तहत एक्सप्रेसवे के किनारे मॉडल सिटी बनाने का खाका तैयार किया है। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें यह जानकारी अपने आवास पर विशेष भेंट वार्ता में दी। उन्होंने बताया की इसके लिए चिल्ला रोड से तिंदवारी रोड तक करीब 35 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जा रही है। एक्सप्रेसवे के एप्रोच रोड के किनारे स्कूल, अस्पताल, पार्क, ग्रीन बेल्ट, छोटे उद्यम, आवासीय काॅलोनियां विकसित की जाएगी। डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा रहा है। यह प्रोजेक्ट करीब एक वर्ष में तैयार हो जाएगा।

विधायक प्रकाश दिवेदी नें सवालों के जवाब में बताया की बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली का रास्ता महज सात घंटे हो गया है, जिससे यहां अब उद्योग उड़ान भरने की तैयारी में हैं। यूपीडा की ओर से जहां एक्सप्रेसवे के उस पार औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है, वहीं बांदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने भी शहर विस्तारीकरण की योजना पर तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में शहर विस्तारीकरण की योजना को पिछले जुलाई माह में स्वीकृति मिल चुकी है। बीडीए की टीम ने सर्वे कर बांदा कताई मिल मवई बुजुर्ग व बड़ोखरखुर्द में 35 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है।

विकास प्राधिकरण जल्द ही यहां माॅडल सिटी विकसित करेगा। यहां आवासीय योजना के तहत भूखंड आवंटित होंगे। साथ ही छोटे-बड़े उद्यम भी स्थापित होंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर छोटे-बड़े विद्यालय, शापिंग माल आदि के लिए भूखंड तैयार किए जाएंगे। जमीन खरीदने के लिए संबंधित किसानों के साथ एग्रीमेंट किया जा रहा है। इसमें करीब 70 करोड़ रुपयया खर्च होगा। अनुमानतः एक वर्ष में यह डीम प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
