24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का ऐतिहासिक विजन: आश्रम बनेगा टूरिज्म हब, 138.89 लाख होंगे खर्च
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का ऐतिहासिक विजन: आश्रम बनेगा टूरिज्म हब, 138.89 लाख होंगे खर्च

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बांदा की धरती पर अब “आस्था और विकास” का ऐसा संगम बनने जा रही है, जो न सिर्फ “धार्मिक महत्व को नई ऊंचाइयों” पर पहुंचाएगा, बल्कि पूरे “क्षेत्र की तस्वीर” बदलने की “क्षमता” रखेगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी के अथक प्रयासों ने “वह” कर दिखाया है, जिसकी “लंबे समय से उम्मीद” थी। भरखरी स्थित पवित्र कबीर आश्रम अब एक भव्य और आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। पर्यटन विभाग द्वारा 138.89 लाख रुपये की बड़ी धनराशि की मंजूरी इस बात का संकेत है कि यह परियोजना केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य को संवारने वाला निर्णायक कदम है।

विधायक प्रकाश का ऐतिहासिक विजन: आश्रम बनेगा टूरिज्म हब, 138.89 लाख होंगे खर्च

इस योजना के लिए राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 70 लाख रुपये की पहली किस्त जारी होते ही काम की रफ्तार तेज होने के संकेत मिल गए हैं। यह सिर्फ निर्माण नहीं, बल्कि एक विजन है जिसमें कबीर आश्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा, आधुनिक सुविधाओं और पर्यटन आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। भव्य मुख्य द्वार, विशाल यात्री हाल, रेड स्टोन और कोटा स्टोन से सजी फर्श, सोलर और बोलार्ड लाइटिंग, सुगम पाथ वे,आकर्षक म्यूरल, वाटर कूलर और हरियाली से भरपूर लैंडस्केपिंग इस स्थान को खास बनायेगा। इस पूरी पहल के “केंद्र” में प्रकाश द्विवेदी हैं, जिनकी लगातार पैरवी और प्रयासों ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने का रास्ता तैयार किया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। कहा कि यह परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं,बल्कि क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई देने का माध्यम बनेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के लिए सिपाही लेता था रुपये, एसपी ने कर दिया निलंबित

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण: परखी गुणवत्ता, दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

केन और यमुना की बाढ़ में लगा ब्रेक, जलस्तर घटने का सिलसिला जारी …

सौ करोड़ बुझाएंगे बुंदेलखंड के बांदा सहित 5 जिलों की प्यास

मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित सिद्धार्थ नगर का किया दौरा: राहत कार्य तेज करने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी बने मसीहा: गरीबों के इलाज हेतु दिलाई 170 लाख की मदद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़