City News Uttar Pradesh
मासूम अयांश मौत कांड : एसपी नें गठित की अपर एसपी की अध्यक्षता में जांच समिति
उत्तर प्रदेश

पांच दिन से लापता मासूम का शव पानी भरे गड्ढे में मिला : हत्या की आशंका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में तिंदवारी कोतवाली के कस्बा भगवती नगर से रविवार को लापता ढाई वर्षीय बालक का शव पांचवें दिन घर से कुछ दरी पर पानी भरे गढ्ढे में मिला। जीभ निकली है, गले में निशान के अलावा नाक, सिर और चेहरे पर चोट हैं। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

पांच दिन से लापता मासूम का शव पानी भरे गड्ढे में मिला : हत्या की आशंका
The dead body of an innocent missing for five days was found in a pit full of water: fear of murder

अयांश रविवार करीब दो बजे घर से निकला था। वह घर करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर एक धार्मिक स्थल के भवन में घुस गया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने उसे घर जाने के लिए कहा था। करीब एक घंटे बाद भी जब अयांश नहीं दिखा, तो परिजन ने खोजीबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आसपास के घरों में खोजबीन कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी।

पांच दिन से लापता मासूम का शव पानी भरे गड्ढे में मिला : हत्या की आशंका
The dead body of an innocent missing for five days was found in a pit full of water: fear of murder

गुरुवार सुबह 11 बजे बबेरू विधायक विशंभर यादव, पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंचे। इसके बाद घर से करीब कुछ मीटर दूर धार्मिक स्थल के पास एक खंडहरनुमा स्थान में गड्ढे में भरे पानी के पास पहुंचे, वहां अयांश का औंधे मुंह शव पड़ा मिला। शव मिलते ही पिता संतोष कुमार, मां खुशबूऔर बाबा मइयादीन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। अयांश की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ सदर गवेंद्र पाल सिंह गौतम व स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस घटना स्थल की छानबीन कर रही है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विद्यार्थी परिषद ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, कहा होगा बड़ा आंदोलन

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : अवैध शराब पर चला पुलिस का हंटर, कच्ची और देशी शराब समेत 20 लोग हुए गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूबे: एक की मौत से कोहराम

युवक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकु़शी, आर्थिक तंगी में आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा …

विधायक प्रकाश ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिये ‘फूंका’ स्वदेशी अपनाओ का मूल मंत्र

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा के सख्त निर्देश : अधिकारी रोजाना दो घंटे सुनें जन समस्यायें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़