23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
कृषक जागरूकता अभियान औपचारिकता में सिमटा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील हुये खिन्न !
उत्तर प्रदेश

कृषक जागरूकता अभियान औपचारिकता में सिमटा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील हुये खिन्न !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रबी उत्पादन एवं कृषक जागरूकता अभियान औपचारिक परंपराओं के बीच हुआ। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम के प्रति गंभीरता की जगह औपचारिकता का माहौल दुखदाई कहानी कह रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें बखूबी इस स्थिति को भांपा। सलाह दिया कि खेती किसानी के कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता का परिचय दें।

कृषक जागरूकता अभियान औपचारिकता में सिमटा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील हुये खिन्न !
Farmers awareness campaign limited to formalities: District Panchayat President Sunil is upset!

उन्होने किसानों से अपील किया की अब पुरानी परंपराओं पर हम सब को लौटना होगा, क्योंकि जो खाद का उपयोग कर हम लोग अनाज उत्पादन कर रहे हैं उसमें कोई स्वाद नहीं रह गया। यह स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है। हमें जैविक खेती की ओर लौटना होगा। उन्होंने उपस्थित कृषकों को चना एवं मसूर के मिनी किट निशुल्क वितरित किए।

कृषक जागरूकता अभियान औपचारिकता में सिमटा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील हुये खिन्न !
Farmers awareness campaign limited to formalities: District Panchayat President Sunil is upset!

उप कृषि निदेशक विजय कुमार नें कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। कृषि विभाग में संचालित योजनाओं को बताया।पीएम किसान सम्मान निधि पीएम कुसुम योजना अंतर्गत सोलर पंप कैसे किसान भाई प्राप्त कर सकते हैं बताया। जिला कृषि अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार नें बीज, उर्वरक, कृषि रसायन की उपलब्धता के अलावा बीज की जानकारी दी।जिला प्रबंधक लीड बैंक द्वारा फसली ऋण, केसीसी के बारे में जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी नें अपने विभागकी योजनाओं का गुणगान किया।

कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत वितरित होने वाले स्प्रिंकलर सेट, ड्रिप सिंचाई आदि की जानकारी दी गई। जिसमें लघु सीमांत कृषकों को 90प्रतिशत सामान्य कृषकों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वारा नहरो के संचालन के संबंध में जानकारी दी गई।किसान समृद्धि आयोग के सदस्य प्रेम सिंह द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती एवं अनावर्ती खेती की जानकारी दी गई। कृषकों से इसे अपनाने पर जोर दिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नें किया आत्ममंथन : जीत की बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

Yogi Sarkar 2.0: योगी आदित्यनाथ सरकार के नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग, पढ़िए- किसको क्या मिली जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

खनिज विभाग की जी तोड़ कोशिश :अवैध खनन के बीच जुटेगा चार अरब का लक्ष्य …

ग्राम विकास संकल्प की अनूठी मिसाल “कोलावल रायपुर” मन गदगद हो बना “बागवां”

City News Uttar Pradesh

Banda- लोक निर्माण मंत्री नें औगासी पुल का किया निरीक्षण,तीस जून तककार्य होगा पूरा।

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें ग्रामीणों का स्वपन्न किया साकार: बनेगा बसहरी मार्ग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़