City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी में टूटे पुराने सभी रिकॉर्ड : घातक हो रहा कोरोना महामारी का दूसरा दौर, सीएम योगी और अखिलेश यादव समेत 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित …

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते सात दिन में रोज करीब दो हजार नए संक्रमित सामने आने से प्रदेश में स्थिति बेहद विकराल होती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यादव व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी भी बुधवार को इसके संक्रमण की चपेट आ गए हैं।


कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। अप्रैल में हर दिन नए संक्रमित मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी का रिकॉर्ड बन रहा है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी जो बीते 24 घंटे की रिपोर्ट आई है, वह भी बेहद डराने वाली है। 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में एक्टिव केस एक लाख 11,835 हैं। इनमें 51190 होम आइसोलेशन यानी घर में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। 1,646 प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। अप्रैल में नए रोगी मिलने का हर दिन नया रिकार्ड बन रहा है। बुधवार को घंटे में कोरोना से संक्रमित रिकार्ड 20,510 नए रोगी मिले। ज्यादा रोगी मिलने का नया रिकार्ड 24 घंटे में ही टूट गया। इससे पहले मंगलवार को 18,021 मरीज मिले थे। अब सक्रिय केस एक लाख के पार पहुंच गए हैं। एक्टिव केस के मामले में महाराष्ट्र के बाद यूपी दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में अब 41 जिलों में 500 से ज्यादा मरीज हैं।


बीते 24 घंटे में फिर लखनऊ में सबसे ज्यादा 5,433 नए रोगी मिले। अकेले राजधानी में अब 31 हजार से ज्यादा रोगी हैं। बीते 24 घंटे में 2.10 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक 3.73 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। पिछले एक हफ्ते में ही कोरोना के लगभग 88 हजार नए रोगी बढ़े हैं। एक अप्रैल को प्रदेश में 2,600 नए रोगी मिले थे। अब 20 हजार से ज्यादा मिल रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार आठ गुना पहुंच गई है। 68 मरीजों की और मौत हुई है। महाराष्ट्र में 35.78 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 29.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब 6.12 लाख एक्टिव केस हैं। सक्रिय केस के मामले में यूपी दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में अब तक 7.44 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और इसमें से 6.22 लाख ठीक हो चुके हैं। अब तक 9,376 की मौत हुई है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक में 85 हजार से ज्यादा सक्रिय केस हैं।


– इन पांच जिलों में ज्यादा रोगी
जिला मरीज
लखनऊ 31,687
प्रयागराज 11,902
वाराणसी 10,206
कानपुर नगर 6,447
गोरखपुर 3,419


महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक एक्टिव केस : उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र के बाद अब सबसे अधिक सक्रिय केस हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण में आई तेजी के चलते सक्रिय केस के मामले में उत्तर प्रदेश तो महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में जहां सर्वाधिक 5.64 लाख एक्टिव केस हैं, वहीं यूपी में अब 1,11,835 सक्रिय केस हैं। तीसरे नंबर पर कर्नाटक व चौथे नंबर पर केरल है। इससे पहले महाराष्ट्र के बाद केरल, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान थे। इन सभी को पीछे छोड़ उत्तर प्रदेश तो महाराष्ट्र के आगे निकलने की होड़ में है।
वैकसीनेशन भी तेज : प्रदेश में अब तक 83,49,009 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। इनमें से 13,93,075 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : चार साल की मासूम के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए, सीएम योगी ने भेजी 10 लाख की मदद, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ …

सदर विधायक प्रकाश बोले : करो प्रतिदिन योग और रहो निरोग

City News Uttar Pradesh

‘अपनों बुंदेली उत्सव’ दिल्ली में बिखेरेगा जलवा: दो दिन चलेगा आयोजन

City News Uttar Pradesh

बांदा : अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के साथ की बैठक, छह बिंदुओं पर फिर हुई चर्चा …

भारत की S-400 ने लिखा वायु विजय का इतिहास: पाकिस्तान की नापाक मिसाइलें बनीं धुएं का गुबार

City News Uttar Pradesh

बांदा में कोरोना तेज : स्वास्थ कर्मियों की नियुक्ति में चुनाव आयोग की अनुमति कब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़