- विनोद मिश्रा
बांदा। पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी।नाराज होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी घर में ही मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर मारपीट कर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी केशकली (35) ने शनिवार की शाम घर में रखा जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पति उसे लेकर अस्पताल लाता इस दौरान उसकी घर में ही मौत हो गई।

पुत्र अमित ने बताया कि पिता रामबाबू ट्रक ड्राइवर हैं। पहली नवंबर को वह पंजाब से घर आए थे। मां केशकली मायके में थी। उन्हें तीन नवंबर को लेकर वह घर आए । उन्होंने मां केशकली को 60 हजार रुपये दिए थे। यह रुपये निर्माणाधीन कालोनी में खर्च करने थे। मां ने इस रुपये में से 15 हजार रुपये से कर्जा चुका दिया। 20 हजार रुपये अन्य कामों में खर्च हो गए। उसके पास सिर्फ 25 हजार रुपये बचे थे। शनिवार को पिता ने कालोनी बनवाने के लिए पैसा मांगा तो उसने 25 हजार रुपये दिए। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पैसा खर्च करने को लेकर पिता ने मां को मारा पीटा। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया।
उधर, मायके पक्ष से चित्रकूट के भसौंधा गांव निवासी मृतका की मां रामश्री ने बताया कि पति रामबाबू ने मारपीट कर उसकी पुत्री को जहर खिलाकर मार दिया है। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना के संबंध में बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाकर मौत का मामला है। पति-पत्नी के बीच विवाद भी होता था। मारपीट भी किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
