City News Uttar Pradesh
हाईवे पर मौत का तांडव: डंपर-एंबुलेंस में जोरदार भिड़ंत, महिला मरीज की मौत, पांच घायल
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर मौत का तांडव: डंपर-एंबुलेंस में जोरदार भिड़ंत, महिला मरीज की मौत, पांच घायल

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सेमरी नाला पुल के मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार खाली डंपर ने 108 एंबुलेंस को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में सवार महिला मरीज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति, पुत्र सहित दोनों वाहनों के चालक समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना ने एक बार फिर हाईवे पर बेलगाम रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाईवे पर मौत का तांडव: डंपर-एंबुलेंस में जोरदार भिड़ंत, महिला मरीज की मौत, पांच घायल

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी धम्मू ने बताया कि उसकी मां ऊषा (58) के पेट में दर्द और सूजन की शिकायत थी। पिता शंकर कोटार्य व भाई घनश्याम ने रविवार की रात उसे जिला अस्पताल में दिखाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया। परिजन उसे 108 एंबुलेंस से लेकर कानपुर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे तिंदवारी थाना क्षेत्र के बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सैमरी गांव के नाला पर फतेहपुर की ओर से आए ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त होकर पलटने की कगार पर आ गए।

हाईवे पर मौत का तांडव: डंपर-एंबुलेंस में जोरदार भिड़ंत, महिला मरीज की मौत, पांच घायल

हादसे में महिला मरीज समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने ऊषा को मृत घोषित कर दिया। जबकि एंबुलेंस में सवार उसके पति शंकर कोटार्य (62), उसका पुत्र घनश्याम (38), एंबुलेंस चालक मालपुरा लालगंज निवासी दीपक गंभीर घायल हो गए। घायलों को डॉक्टरों ने तिंदवारी पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर तकरीबन तीन घंटे जाम लगा रहा। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें महिला मरीज की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विहिप ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला: हरियाणा सरकार को दी चेतावनी !

विधायक प्रकाश का ऐतिहासिक विजन: आश्रम बनेगा टूरिज्म हब, 138.89 लाख होंगे खर्च

सदस्यता समीक्षा में बोले सुनील पटेल: सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राह्यता ही मूल मंत्र

City News Uttar Pradesh

डायल 112 का तिंरगा मार्च: एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना कर रही जागृत

अपर एसपी ने संभाला कार्यभार, मातहतों को दिए निर्देश …

City News Uttar Pradesh

ईवीएम विवाद: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग, ईवीएम से चुनाव के मुद्दे पर हो जनमत संग्रह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़