City News Uttar Pradesh
बड़ी खबर : समाजवादी पार्टी में टिकट लेने की लगी होड़, 354 सीटों के लिए 4452 लोगों ने किया आवेदन
उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर : समाजवादी पार्टी में टिकट लेने की लगी होड़, 354 सीटों के लिए 4452 लोगों ने किया आवेदन …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर अब राजनीतिक पार्टियों के साथ ही वे लोग भी सक्रिय हो गए हैं जिन्हें पार्टियों से अपने क्षेत्र का टिकट चाहिए। लेकिन इन सब बातों के बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। समाजवादी पार्टी से टिकट चाहने वालों की होड़ लगी है। 354 विधानसभा सीटों पर टिकट के लिए सपा में करीब 4452 लोगों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया था कि विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी तीन सौ से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

बड़ी खबर : समाजवादी पार्टी में टिकट लेने की लगी होड़, 354 सीटों के लिए 4452 लोगों ने किया आवेदन

साथ ही वे लगातार बीजेपी पर हमलावर रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने सत्ता पर काबिज बीजेपी पर आरोप लगाया था कि सरकार गरीबों की झोपड़ी तोड़ रही है और घरों को नुकसान पहुंचा रही है, इस सरकार को अपना चुनाव चिन्ह भी बुलडोजर रख लेना चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो अधिकारी नक्शा निकालकर गरीबों का घर बुल्डोज कर रहे हैं।

बड़ी खबर : समाजवादी पार्टी में टिकट लेने की लगी होड़, 354 सीटों के लिए 4452 लोगों ने किया आवेदन

वाराणसी की विधानसभा सीटों की बात कर लें तो यहां से सपा का टिकट हासिल करने वालों में होड़ लगी है। जानकारी के अनुसार शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से 10 दावेदार सामने आए हैं। इनमें पूर्व प्रदेश सचिव के साथ ही यूथ ब्रिगेड के नेताओं के नाम हैं।
वहीं शहर उत्तरी सीट पर भी जोर आजमाइश जारी है। यहां से करीब 20 दावेदार मेदान में हैं। इसी तरह कैंट, दक्षिण आदि सीटों का हाल है।

बड़ी खबर : समाजवादी पार्टी में टिकट लेने की लगी होड़, 354 सीटों के लिए 4452 लोगों ने किया आवेदन

वहीं कौशाम्बी की बात करें तो जिले के 3 विधानसभा सीटों पर 23 नेता ने दावेदारी करते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा जोर आजमाइश चायल विधानसभा सीट को लेकर है। यहां से करीब 14 दावेदार मैदान में हैं। बता दें 2017 में सिराथू और चायल विधानसभा में सपा दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि मंझनपुर सदर सीट पर सपा प्रत्याशी हेमंत टुन्नू तीसरे स्थान पर थे।

समाजवादी पार्टी ने टिकट देने के लिए सबसे कारगर तरीके पर ही काम करना शुरू कर दिया है। दरअसल सपा टिकट बांटने से पहले जिले से लेकर बूथ कमेटी तक से फीडबैक ले रही है। इसमें सभी दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया जाएगा. इस पर काम भी शुरू हो गया है। पहले चरण में रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, मिर्जापुर और भदोही में 4 अक्टूबर तक बैठकें होंगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेसिक शिक्षा बदहाल : डीएम द्वारा सुधार का प्रयास क्या होगा कामयाब ?

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त नें की विकास कार्यों की मैराथन बैठक : अपने अनुभव से अफसरों को किया कायल

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रतापगढ़ में पत्रकार हत्या की कराई जाए सीबीआई जांच, पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन …

बांदा के गांव से 40 साल पहले चोरी हुई मूर्ति इंग्लैंड में मिली

City News Uttar Pradesh

शासन भी कर लेता हैं अच्छा मजाक: सफाई नीति दर्शाती है यह बात !

City News Uttar Pradesh

Exam Extended : संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी परीक्षा स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान …

ब्रेकिंग न्यूज़