24.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
राइफल क्लब मैदान में क्रिकेट का जुनून: राजेश दीक्षित बोले- यहीं से निकलते हैं देश के सितारे
उत्तर प्रदेश

राइफल क्लब मैदान में क्रिकेट का जुनून: राजेश दीक्षित बोले- यहीं से निकलते हैं देश के सितारे

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। राइफल क्लब मैदान एक बार फिर खेल और जज़्बे का गवाह बना, जब स्वर्गीय मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीरटी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के चौथे दिन मैदान पर रोमांच चरम पर पहुंच गया। भगत सिंह इंकलाब और सरदार उधम सिंह के बीच हुआ मुकाबला केवल एक मैच नहीं, बल्कि देशभक्ति, संघर्ष और खेल भावना का प्रतीक बन गया। हर गेंद पर दर्शकों की धड़कनें तेज रहीं और मैदान तालियों व नारों से गूंजता रहा।

राइफल क्लब मैदान में क्रिकेट का जुनून: राजेश दीक्षित बोले- यहीं से निकलते हैं देश के सितारे

इस ऐतिहासिक मुकाबले के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मैदान में जाकर परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राइफल क्लब मैदान बांदा की खेल विरासत का प्रतीक है, जहां से निकले खिलाड़ियों ने प्रदेश ही नहीं, देश और विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

राइफल क्लब मैदान में क्रिकेट का जुनून: राजेश दीक्षित बोले- यहीं से निकलते हैं देश के सितारे

राजेश दीक्षित ने कहा, हमारे जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल उन्हें अवसर, मंच और संसाधन देने की। यह मैदान आज जिस स्वरूप में है, वह जनता और खेल प्रेमियों की एकजुट ताकत का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे अनुशासन, संघर्ष और समर्पण को अपना मंत्र बनाकर आगे बढ़ें।

राइफल क्लब मैदान में क्रिकेट का जुनून: राजेश दीक्षित बोले- यहीं से निकलते हैं देश के सितारे

खेल प्रेमियों ने इस अवसर पर उस संघर्ष को भी याद किया, जब राइफल क्लब मैदान नीलामी की कगार पर था। जनआंदोलन और जनसमर्थन के बल पर मैदान को बचाया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को खेल का मंच मिल सके। उपस्थित नागरिकों और खिलाड़ियों ने कहा कि अगर यह मैदान न बचता, तो बांदा की सैकड़ों खेल प्रतिभाएं रास्ता भटक जातीं।

राइफल क्लब मैदान में क्रिकेट का जुनून: राजेश दीक्षित बोले- यहीं से निकलते हैं देश के सितारे

मैच के दौरान मैदान पर रोमांच अपने चरम पर था। कमेंट्री बॉक्स में वरिष्ठ खिलाड़ी मगरवी जी के साथ मोनू शुक्ला, अबरार भाई और मिनी जीतू भाई ने शानदार कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। आयोजन में अमित दीक्षित, सुनील सक्सेना सहित अनेक वरिष्ठ खिलाड़ी, टीम ऑनर, खेल आयोजक और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी से मिले मंत्री रामकेश : जल आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं एंव विकास पर ध्यान केंद्रित

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश सचिव का सपाइयों ने किया स्वागत, कहा- किसानों और छात्रों का सपा सरकार ने किया भला …

City News Uttar Pradesh

सढा-गोरेमऊ मार्ग पर ‘जिंदगी’ का ‘दांव’ : जिम्मेदारों का नहीं ‘ध्यान’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में कान्हा के स्वागत की धूम: मंदिरों और बाजारों में जन्माष्टमी की रौनक चरम पर

City News Uttar Pradesh

फिर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड : आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग हुए परेशान

एक सप्ताह के नवजात शिशु को पिता ने पानी भरी नाली में दफनाया, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पिता को पकड़ा, हत्या के शक में पुलिस कर रही पूछताछ

ब्रेकिंग न्यूज़