![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार देर शाम खेत से घर लौट रही 60 वर्षीय महिला को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुनाहुर गांव की रहने वाली रजकलिया पत्नी रामकिशुन रोज़ की तरह खेत में फसल कटाई का काम कर पैदल ही घर लौट रही थीं। जैसे ही वह नानापुरवा के पास पहुंचीं, तभी सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रजकलिया सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गईं। हादसे के तुरंत बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि उसकी बाइक मौके पर ही छोड़ दी गई।

ग्रामीणों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को बिसंडा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन अफसोस, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
