- ब्यूरो रिपोर्ट
प्रयागराज। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रयागराज में राहुल गांधी ने पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ युवाओं को भी साधा। उन्होंने कहा- आपके प्रधानमंत्री ने पेपर लीक कराया है। छात्रसंघ भी खत्म कर दिया गया है। यह सब आपको रोकने का तरीका है।

स्वराज भवन से कर्नलगंज, कटरा होते हुए यात्रा लक्ष्मी टाॅकीज पहुंची। वहां बड़ी संख्या में युवा आरओ-एआरओ पेपर लीक, लोक सेवा आयोग की तानाशाही आदि से संबंधित तख्ती लिए हुए थे। लक्ष्मी टॉकीज पर संबोधन से पहले राहुल पेपर लीक से प्रभावित युवक को भारत जोड़ो यात्रा के वाहन पर बुलाया। उसके नाम जाति आदि के बारे में जानकारी ली। अंकित नामक युवक ने बताया कि वह ओबीसी वर्ग से है।

सवाल जवाब के साथ ही राहुल गांधी का संबोधन हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक आपके साथ अन्याय है। यह सब आपके प्रधानमंत्री करा रहे हैं। संगम की नगरी में आप पर अत्याचार किया जा रहा है। राहुल गांधी ने युवाओं से कहा, आप डरो नहीं, हाथ उठाओ। पेपर लीक होने का मुद्दा मैं उठाऊंगा।

– राहुल बोले: ओबीसी-एससी के साथ हो रहा अन्याय
राहुल ने कहा कि ओबीसी, अनुसूचित जाति और आदिवासियों की आबादी 75 प्रतिशत है लेकिन आपके साथ अन्याय हो रहा है। आपने अयोध्या में राम मंदिर का जश्न देखा होगा। वहां एक भी ओबीसी नहीं था। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अंबानी मौजूद थे। देश में आप 73 फीसदी हैं लेकिन कोई भी फैक्ट्री ओबीसी की नहीं है। सर्वे कराया है कि शीर्ष 90 आईएएस में सिर्फ तीन ओबीसी हैं। प्राइवेट विश्वविद्यालय, अस्पतालों, मीडिया कहीं भी ओबीसी नहीं हैं। आप देखिए, आप मजदूरों की सूची में शामिल है।

आगे बढ़ने के लिए जानना होगा कि आपकी आबादी कितनी है। साथ ही नौकरी, अर्थ के मामले में आपकी भागीदारी कितनी है। इसके लिए जातिगत जनगणना जरूरी है। यह देश का एक्सरे है। जातिगत जनगणना से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जग जाओ, खड़े हो जाओ, फिर आपके सामने कोई खड़ा नहीं हो पाएगा। उन्होंने कर्जमाफी को लेकर किसानों के मुद्दे भी उठाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
