City News Uttar Pradesh
ईवीएम विवाद: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग, ईवीएम से चुनाव के मुद्दे पर हो जनमत संग्रह
उत्तर प्रदेश

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखि‍लेश ने भाजपा पर फ‍िर बोला हमला, कहा- सरकार में चल रहा महंगाई का अमृतकाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने व्यंग किया कि भाजपा सरकार में महंगाई का अमृतकाल चल रहा है। अखि‍लेश ने कहा क‍ि भाजपा ने चुनाव में महंगाई को लेकर जनता से झूठा वादा किया। भाजपा की आर्थिक नीतियां पूरी तरह से विफल हैं। महंगाई को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा है।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखि‍लेश ने भाजपा पर फ‍िर बोला हमला, कहा- सरकार में चल रहा महंगाई का अमृतकाल
SP National President Akhilesh again attacked the BJP, said- the amrit kaal of inflation going on in the government

सपा मुखि‍या ने सोमवार को कहा क‍ि भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है महंगाई निरंतर बढ़ रही है। डीजल, पेट्रोल, गैस, रसोई गैस की कीमतें पहले से ही बढ़ी हुई हैं। अखि‍लेश ने कहा कि सब्जियों के आसमान छूती कीमतों ने जनता की कमर तोड़ दी है। लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता कराह रही है। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर इस महंगाई का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है ? अखि‍लेश ने कहा क‍ि भाजपा की नीतियां गरीब, किसान, मध्यमवर्ग विरोधी हैं। आम जनता को भाजपा झूठे वादों के जरिए गुमराह कर रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया कैसे बनें महान: किसान सम्मान समारोह में दिया ज्ञान

City News Uttar Pradesh

यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर खड़े क‍िए सवाल, कहा-बिगड़ते हालात का  संज्ञान लें राज्यपाल …

मत्स्य पालन विभागीय भ्रष्टाचार की शिकार ! धन हो रहा “गटक – गटक” !

जिले में आबकारी दुकानों के लिए ई-लॉटरी पूरी: पारदर्शी तरीके से हुआ आवंटन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें किसानों में भरा उत्साह : सोलर पंप सिंचाई का बताया लाभ

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएवी कालेज में डीएम नें वैक्सीनेशन सत्र का किया उद्घाटन …

ब्रेकिंग न्यूज़