30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में कांवड़िया के साथ मारपीट पर मचा हंगामा: कथित नकारा प्रसाशन भौचक्का
उत्तर प्रदेश

बांदा में कांवड़िया के साथ मारपीट पर मचा हंगामा: कथित नकारा प्रसाशन भौचक्का

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कांवड़िए के साथ अभद्रता हो गई। विरोध पर आरोपी ने अराध्य पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे कांवड़ियें आंदोलन के मूड में आ गये। चैन की बंसी बजा रहा प्रशासन के हाथ -पैर फूल गये। मामला यह हुआ की चित्रकूट से मंदाकिनी नदी का जल लेकर बांदा के वामदेवेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़िए के साथ बोलेरो सवार नशेड़ी ने अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने अराध्य पर भी अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों समझा-बुझाकर उन्हें मनाया।

बांदा में कांवड़िया के साथ मारपीट पर मचा हंगामा: कथित नकारा प्रसाशन भौचक्का
There was an uproar over the fight with Kanwaria in Banda: Alleged incompetent administration

उधर, इस घटना की खबर फैलने पर सोमवार को तड़के तकरीबन 400 कांवड़ियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अतर्रा चुंगी चौकी के पास जाम लगा दिया। एक घंटे जाम लगने पर मौके पर पहुंचे अपर एसपी और सीओ सिटी ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर कांवडिय़ों को मनाया और जाम खुलवाया। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जल लेकर शहर कोतवाली के छोटी बाजार निवासी कांवड़िया राकेश कुमार गुप्ता रविवार की रात तकरीबन नौ बजे बांदा के वामदेवेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने के लिए आ रहे थे। राकेश गुप्ता ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के डिगवाही गांव के पास वह पुलिया पर आराम करने के उद्देश्य से बैठे थे।तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो आकर रुकी। वह घबरा गये।

उसमें से उतरे डिंगवाही गांव के बिज्जू उर्फ ब्रज किशोर विश्वकर्मा ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसने आराध्य पर अभद्र टिप्पणी की। उसके साथ मारपीट भी की। यह दृश्य देखकर पीछे आ रहे कांवड़ियों के जत्थे में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई को लेकर डिंगवाही में जाम लगा लिया।सूचना पर मौके पर एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, शहर कोतवाल मनोज शुक्ला आदि पहुंच गए। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें रवाना किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने चित्रकूट पहुंचे अपर मुख्य सचिव, अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को मध्यप्रदेश की सीमा से जोड़ने की तैयारी

धान खरीद बंद किसान ठोंक रहे माथा : मिलर्स, आढ़तियों में खुशियाँ !

City News Uttar Pradesh

बांदा : छत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, फैली सनसनी …

कांग्रेस अध्यक्ष का ‘जन्मदिन’ बना राजनीतिक संदेश: संगठन को ‘मज़बूत’ करने का संकल्प

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश द्वारा विभागीय कार्यों के साथ बाढ़ तैयारी समीक्षा : दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

किसानों के पेट को आढ़तियों नें बना दिया फुटबाल: पतले धान पर नहीं दे रहे मोटी रकम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़