City News Uttar Pradesh
योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी : जिले में तीन और मंडल में सात साल पूरे कर चुके अफसरों का होगा ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश

यूपी : आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार, जिम्मेदार अफसरों को भी दंडित करने के निर्देश

 

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सामूहिक हत्याकांड और थाने में दुष्कर्म सहित हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें योगी सरकार ने गंभीरता से लिया है। सभी मामलों में कार्रवाई की गई है। साथ ही अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रदेशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से दो टूक कह दिया है कि घटनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। इनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यूपी : आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार,  जिम्मेदार अफसरों को भी दंडित करने के निर्देश
UP: Yogi government will not tolerate negligence in criminal incidents, instructions to punish responsible officers

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग द्वारा रविवार को योजना भवन में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मंडल, जोन, रेंज और जिलों के पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर किया जाए।
उन्होंने कहा कि महिला व बाल अपराधों में लिप्त अपराधियों को मजबूत पैरवी कर शीघ्र से शीघ्र अधिकतम ऐसी सजा दिलाने का प्रयास किया जाए, जो उदाहरण बने। लोगों में इन अपराधों के प्रति कड़ी सजा का खौफ हो। पाक्सो एक्ट में जिला स्तर पर प्रभावी पैरवी कर अधिकतम सजा दिलाने की दिशा में हुई कार्यवाही की नियमित समीक्षा का निर्देश अभियोजन विभाग को दिया गया है।
अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि जिला स्तर पर निगरानी समिति की बैठकें नियमित रूप से होनी चाहिए। उनमें अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के प्रयासों की समीक्षा हो। वहीं, चिन्हित माफिया व अपराधियाें के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। साथ ही उनके खिलाफ न्यायालय में चल रहे अभियोगों में अतिशीघ्र चार्जशीट की प्रक्रिया पूरी कराते हुये अधिकतम सजा दिलाने का प्रयास किया जाए।


जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से कहा गया कि वह अपने फील्ड विजिट की संख्या को और बढ़ाएं। थाना व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं जाकर सही स्थिति का आकलन करें और एसओपी बनाकर पारदर्शी तरीके से कार्रवाई कराएं। इंटरनेट मीडिया पर नजर रखते हुए रिस्पांस टाइम को और अधिक बेहतर करें। उन्होंने यह भी कहा कि शासन स्तर से चिन्हित 50 माफिया पर हुई कार्रवाई की शासन व पुलिस मुख्यालय स्तर पर सघन समीक्षा की जा रही है।

माफिया व कुख्यात अपराधियों पर न्यायालयों में चल रहे मुकदमों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से पेशी कराने और पुलिस अधिकारियों की न्यायालयों में उपस्थिति भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराने का सुझाव दिया गया, जिस पर शासन द्वारा गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव, गृह तरुण गाबा, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन आशुतोष पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एमके बशाल भी उपस्थित रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनन्द सिंह की इच्छा, किसानों के घर आये “आनन्द” …

जल प्रलय की ओर बढ़ रही केन का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

चुनाव आयोग की कार्रवाई : गोंडा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को हटाया, उज्ज्वल कुमार नए डीएम नियुक्त, सपा ने की थी शिकायत

City News Uttar Pradesh

क्या बालू पर छापे मार कार्यवाही,डीएम बंसल पर पड़ी भारी ?

City News Uttar Pradesh

बुलडोजर की खोदाई में फिर टूटी पेयजल पाइपलाइन, आपूर्ति ठप होने से कस्बावासियों में आक्रोश …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़