City News Uttar Pradesh
डीएम अमित ने 'संभाली कमान': केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर होगी 'पैनी नजर'
उत्तर प्रदेश

डीएम अमित ने ‘संभाली कमान’: केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर होगी ‘पैनी नजर’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर “जिला प्रशासन” पूरी तरह “सक्रिय” हो गया है। इस “पूरी कवायद की कमान” स्वयं “जिलाधिकारी अमित आसेरी” ने “संभाल” ली है। उन्होंने परीक्षा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

डीएम अमित ने 'संभाली कमान': केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर होगी 'पैनी नजर'डीएम अमित आसेरी ने पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कैमरों से की जा रही निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी पूरी तरह सुचारू रहे और किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आने पाए।

डीएम अमित ने 'संभाली कमान': केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर होगी 'पैनी नजर'

निरीक्षण के दौरान डीएम ने डीएवी कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हर हाल में सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

डीएम अमित ने 'संभाली कमान': केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर होगी 'पैनी नजर'डीएम अमित आसेरी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने परीक्षा अवधि के दौरान एंबुलेंस की उपलब्धता और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया व्यवस्था तैयार रहनी चाहिए।

डीएम अमित ने 'संभाली कमान': केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर होगी 'पैनी नजर'होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 तक दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली ‘सुबह 10 बजे से 12 बजे’ तक और द्वितीय पाली ‘दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक’परीक्षा केंद्रों में जनपद के प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल हैं, जिनमें डीएवी कॉलेज, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालय शामिल हैं।

डीएम अमित ने 'संभाली कमान': केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर होगी 'पैनी नजर'

डीएम अमित आसेरी ने परीक्षा के दिनों में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की भीड़भाड़ या जाम की स्थिति न बने। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित संबंधित अधिकारी और विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें बुंदेलखंड को दी विकास पथ की सौगात : एक्सप्रेस-वे का किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

नए साल पर पब्लिक प्लेस पर हुड़दंग मचाना पड़ेगा भारी, यूपी पुलिस ने जारी किए निर्देश

City News Uttar Pradesh

आयुक्त आर.पी सिंह नें धान खरीद पर ध्यान लगाया : औचक किया निरीक्षण !

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता ने सफाई अभियान को दी रफ्तार: बांदा में “डे-नाइट” सफाई व्यवस्था लागू

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘हल्ला बोल’ एक्शन: शराब कारोबारियों में मचा ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो मौके से हुए फरार, 14 बाइकें बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़