24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर ने रोका 'प्रशासनिक तांडव' : व्यापारियों की बने 'ढाल' ?
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर ने रोका ‘प्रशासनिक तांडव’ : व्यापारियों की बने ‘ढाल’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू कस्बे में इन दिनों सुंदरीकरण अभियान की आड़ में प्रशासन की कार्रवाई ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। दुकानों और आवासों पर बुलडोज़र का साया मंडरा रहा है। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि कमासिन रोड की तरफ की गई नाप राजस्व अभिलेखों से मेल ही नहीं खाती, जिसके चलते कई परिवार अपने घर-रोज़गार के साथ सड़क पर आ खड़े होने की कगार पर पहुँच गए हैं। इस गंभीर स्थिति में व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह सपा विधायक विशंभर सिंह यादव के आवास पहुँचकर गुहार लगाई। व्यापारियों की बात सुनकर विधायक का प्रशासन के प्रति गुस्सा फूट पड़ा।

विधायक विशंभर ने रोका 'प्रशासनिक तांडव' : व्यापारियों की बने 'ढाल' ?

उन्होंने कहा “सुंदरीकरण जरूरी है, लेकिन गलत नाप और अन्याय के नाम पर किसी की दुकान-मकान उजड़ने नहीं दूंगा।” व्यापारी यूनियन ने विधायक को दिए ज्ञापन में चौंकाने वाले तथ्य रखे। जिसमे नाप राजस्व अभिलेखों के अनुरूप नहीं होंने से दुकानों और मकानों का बड़ा हिस्सा बुलडोज़र की जद में आ जायेगा। वर्षों की मेहनत से बनी दुकानें “सुंदरीकरण” के नाम पर तहस-नहस हो जायेगी। सड़क निर्माण और सुंदरीकरण के नाम पर सही तकनीकी माप हो तो किसी को खास छति नहीं होगी और काम भी नहीं रुकेगा।

विधायक विशंभर ने रोका 'प्रशासनिक तांडव' : व्यापारियों की बने 'ढाल' ?

व्यापारियों ने साफ कहा कि प्रशासन की मंशा संदिग्ध है और यह कार्रवाई बिना वैधानिक नाप-जोख के जबरदस्ती की जा रही है। व्यापारियों की बात सुनने के बाद विधायक विशंभर यादव बबेरू चौराहे पर मौके पर पहुँचे। उन्होंने खुद स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से तीखी बात करते हुए कहा जब तक राजस्व अभिलेखों के हिसाब से नाप नहीं होती, तो कोई कार्रवाई नहीं होगी।

विधायक विशंभर ने रोका 'प्रशासनिक तांडव' : व्यापारियों की बने 'ढाल' ?

व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए। सुंदरीकरण योजना सुविधाजनक और नियमानुसार हो, ज़बरदस्ती नहीं। किसी की दुकान-मकान को बिना आधार के छूना भी गलत है। अधिकारियों के सामने विधायक का तेवर देखकर व्यापारियों में नई ऊर्जा और राहत का भाव दिखा। पूरे मामले को बेहद गंभीर मानते हुए विधायक विशंभर यादव ने जिलाधिकारी को विस्तृत पत्र लिखा।

विधायक विशंभर ने रोका 'प्रशासनिक तांडव' : व्यापारियों की बने 'ढाल' ?

पत्र में उन्होंने विवादित नाप पर रोक लगाने, गलत तरीके से चिन्हित दुकानों के बचाव, तकनीकी और वैधानिक नाप-जोख की मांग और सुंदरीकरण अभियान में पारदर्शिता लागू करने की बात रखी। विधायक ने चेताया कि यदि प्रशासन अवैध तरीके अपनाता है तो वे व्यापारियों के साथ खुलकर संघर्ष करेंगे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी को पीटा: फिर स्वयं को फांसी लगा समाप्त कर ली जीवन लीला

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का “नजारा” : केन नदी बन गई “झिलमिल सितारों का आंगन”

City News Uttar Pradesh

Banda : होली और शब-ए-बरात दुलर्भ संयोग,उड़ रहा रंग मुंह भी मिठास …

शताब्दी समारोह : बालीबाल प्रतियोगिता बना आकर्षण, मंत्री रामकेश नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

बाहुबली विजय मिश्र पर बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक की 3.34 करोड़ की संपति हुई कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत उठाया गया कदम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़