- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में हेल्थ एटीएम मशीनों की बहार आ गई है। बशर्ते “यह बहार पतझड़” न बनने पाये। इसी क्रम में जिला अस्पताल में बुधवार को ऑटोमैटिक हेल्थ एटीएम मशीन लगा दी गई।इसका उदघाटन सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें किया। उन्होने कहा कि अब हेल्थ एटीएम मशीन से मरीजों की जांचें होंगी। सीएचसी में भी यह मशीनें लगेगी। मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इन मशीनों की खास बात यह है कि इसमें सैंपल देने के कुछ ही देर बाद रिपोर्ट मिल जाती है। विश्वास दिलाया कि इन मशीनों की बहार पतझड़ में नहीं बदलेगी।

विधायक प्रकाश ने कहा कि अभी तक मरीजों की सरकारी अस्पताल की लैब या फिर प्राइवेट पैथालॉजी में जांच होती रही है। सरकारी अस्पतालों में जांच में कुछ वक्त लगता है और प्राइवेट पैथालॉजी में मरीजों को जांच के लिए जेब भी ढीली करनी होती है। अब सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हेल्थ एटीएम मशीन के जरिए जांच की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि हिन्दुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड द्वारा उक्त एटीएम मशीनें सरकारी अस्पतालों में लगाई जा रही हैं। सीएचसी जसपुरा, बबेरू, नरैनी व पीएचसी अतर्रा में भी एटीएम मशीनें लगा दी गई है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से छह और हेल्थ एटीएम मशीनों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही अन्य ब्लाकों में भी यह सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा भी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
