
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों ने अपनी आवाज को एकजुट करने के लिए एक संगठनात्मक ताकत का गठन किया है। यह न केवल निकायों की राजनीतिक ताकत को नई दिशा देगा, बल्कि जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सीधा असर डालेगा। बांदा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती बासु के आवास पर जनपद के नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों की विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महज एक औपचारिकता नहीं बल्कि स्थानीय नेतृत्व की एकजुटता का संकेत थी। बैठक में सर्वसम्मति से मालती बासू को बांदा बुंदेलखंड स्थानीय निकाय अध्यक्ष संघ का संस्थापक अध्यक्ष चुना गया। नगर पंचायत बबेरू के अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता को संघ का सचिव नियुक्त किया गया, जो संगठनात्मक कार्यों की रीढ़ होंगे।

बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी एक माह के भीतर कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। इसकी रूपरेखा अध्यक्ष की सहमति से तैयार की जाएगी। यह कार्यकारिणी निकायों के हितों, योजनाओं की निगरानी और शासन से संवाद की दिशा में काम करेगी। बैठक में जनपद की विभिन्न निकायों के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मालती बासु (अध्यक्ष, बांदा नगर पालिका), विवेकानंद गुप्ता (अध्यक्ष, बबेरू), सुधीर सिंह (अध्यक्ष, मटौंध), मूलचंद सोनकर, लक्ष्मीनारायण (अध्यक्ष, ओरन), सुधा साहू (अध्यक्ष, नरैनी), हरिश्चंद्र सोनकर (समाजसेवी), तेज नारायण द्विवेदी, पियूष गर्ग, वेद निराला (पूर्व मंडल अध्यक्ष), अंकित गुप्ता (बांदा पालिका प्रतिनिधि) प्रमुख हैं।

यह संगठन आने वाले दिनों में नगर विकास विभाग से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक स्थानीय निकायों की समस्याओं और मांगों को संगठित स्वर में उठाएगा। साथ ही शहरी विकास की योजनाओं में पारदर्शिता, फंड वितरण की निगरानी और भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए यह संगठन बड़ी भूमिका निभा सकता है। इस बैठक के आयोजन को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। मालती बासू की अगुआई में निकायों का यह साझा मंच आने वाले निकाय चुनावों और जिले की राजनीति में एक नई शक्ति संतुलन पैदा कर सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
