30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना के कहर से प्रशासन में हलचल, आयुक्त के साथ भ्रमण एवं निरीक्षण …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना के कहर ने प्रशासन में हलचल मचा दी है।बढ़ते संक्रमण के कारणआज आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सत्यनारायण, जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा के साथ शहर बांदा का भ्रमण किया गया।


आयुक्त ने सभी दुकानदारों एवं व्यापारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। बांदा शहर में विगत 2 दिनों में 100 अधिक मामले प्रकाश में आये है। यह स्थिति चिंताजनक है। सभी दुकानदार स्वयं एवं अपने कर्मचारियों को बिना मास्क के दुकान में नहीं बैठेंगे तथा दुकान में बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामग्री न दें। मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों को ही सामग्री दें ।वर्तमान में 11 अप्रैल से 14 अप्रैलतक 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तिओं के लिये विशेष टीका उत्सव मनाया जा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर पर जाकर अपना टीकाकरण करायें। दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी टीकाकरण हेतु प्रेरित करें । उन्होंने ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में आप जिला प्रशासन का सहयोग करें। कोई भी दुकानदार बिना मास्क के दुकान में नहीं बैठें। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को निर्देशित किया कि यदि कोई भी दुकानदार बिना मास्क के दुकान में बैठे पाये जाये तो उनकी दुकान एक सप्ताह के लिये बन्द कराया जाये।


पुलिस महानिरीक्षक के0 सत्यनारायण ने कहा कि वर्तमान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये मास्क लगाना बहुत जरूरी है। दो गज की दूरी एवं मास्क के लिये जनमानस को जागरूक करे। सभी को कोविड के नियमों का पालन जरूरी है, क्योंकि वायरस बहुत की घातक और खतरनाक है । दुकानों पर भीड़ इकठ्ठा न होने दें। यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है, तो उसका चालान किया जायेगा।


जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि यह कोविड की दूसरी लहर है जो पहले से अधिक घातक एवं खतरनाक है। इस लियेजैसे कोविड के नियमों का पालन करे। रात्रि र्कफ्यू 9बजे से सुबह 6बजे तक लगाया गया है।


भ्रमण के दौरान बिना मास्क लगाये पाये लोगों का चालान भी कटा तथा सब्जी मण्डी के पास अधिक मात्रा में पाॅलीथीन पाये जाने पर अशोक कुमार पाॅलीथीन विक्रेता का चालान एवं जुर्माना लगाये जाने के निर्देश आयुक्तने दिये। भ्रमण के बाद कोविड19 टीकाकरण सेन्टर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र प्रताप चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाएनडीशर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बांदा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


निरीक्षण के दौरान कोविड19 टीकाकरण की स्थिति एवं वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी ली गई। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सभी सेन्टरों में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। आयुक्त नें मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सेन्टर से कोई भी बिना वैक्सीनेशन कराकर वापस न जाये, यह सुनिश्चित करें तथा सभी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबलाइजेशन हेतु निर्देशित करें तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीन हो सके।


आयुक्त ने सभी अधिकारियों के साथ इन्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, विकास भवन का निरीक्षण किया। कर्मचारियों की उपस्थिति पंजीका चेक की। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 469 ग्रामीण एवं 121 शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियां, 507 ग्रामीण एवं 100 शहरी क्षेत्रों में सर्विलांस टीमे गठित की गयी है, इसके अतिरिक्त 09 ग्रामीण एवं 4 शहरी क्षेत्रों में आरआरटीटीमें गठित की गयी है। कंट्रोल रूम में चार टेलीफोन है, जिनसे से प्रतिदिन मरीजों की जानकारी ली जा सके। एक टेलीफोन एंबुलेंस के लिए है। मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए 24 घंटे के लिए 8-8 घंटे की पाली में तीन डॉक्टर की ड्यूटी कोविड 19 रूम में लगाई गई है। 05192-221624 कंट्रोल रूमआम स्थापित किया गया है। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी जिसकी ड्यूटीकॉल सेंटर में लगाई गई है, जिम्मेदारी से कार्य को कहा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नें किया जिला अस्पताल का निरीक्षण: वास्तविकता से कर दी गई अनभिज्ञ

मुख्यालय के प्राइवेट नर्सिंग होमों में भड़की आग तो जान बचाने को नहीं उपाय : नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- प्रदेश को बचाने के लिए सांसद पद का किया त्याग, विधानसभा में रह कर प्रदेशवासियों के हक में करेंगे संघर्ष

बांदा में गूंजा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी: भाजपाइयों ने निकाला ‘विजय मार्च’

City News Uttar Pradesh

हाईटेंशन विद्युत लाइन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

यूपी का पहला ‘स्काई ग्लास ब्रिज’ नहीं करायेगा यमलोक सैर: ‘सुरक्षा की मुहर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़