City News Uttar Pradesh
नगर निकाय चुनाव को लेकर तिंदवारी में बैठक : जीत की रणनीति का शंखनाद
उत्तर प्रदेश

नगर निकाय चुनाव को लेकर तिंदवारी में बैठक : जीत की रणनीति का शंखनाद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की क्षेत्र पंचायत सभागार में बैठक हुई। अध्यक्ष सहित प्रत्येक वार्ड में कमल खिलाने का संकल्प लिया गया। जीत की व्यूह रचना बनाई गई। शंखनाद फूंका गया।
बैठक में तिंदवारी नगर निकाय चुनाव संयोजक रमेश चंद्र पांडेय ने वार्ड अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारी, वार्ड प्रवासी, वार्ड पालक और मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों को पार्टी के निर्देशों से अवगत कराया।

नगर निकाय चुनाव को लेकर तिंदवारी में बैठक : जीत की रणनीति का शंखनाद
Meeting in Tindwari regarding municipal elections: conch shell of winning strategy

बताया कि चुनाव संबंधी प्रमुख सूचनाओं को प्रेषित करने तथा पार्टी के निर्देशों का आदान प्रदान करने हेतु मंडल महामंत्री सुंदर सिंह परिहार तथा नरेंद्र शुक्ला और सोशल मीडिया संयोजक दीपक सिंह परिहार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड सभासद हेतु भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को तरजीह देगी। प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की गई है जो अपने मतदाता क्षेत्र में प्रतिदिन लोगों से संपर्क करेंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। यदि कोई व्यक्ति किसी योजना के लिए पात्र है तो उसे लाभ दिलाने के लिए भी पार्टी कार्यकर्ता प्रयास करेंगे।

नगर निकाय चुनाव को लेकर तिंदवारी में बैठक : जीत की रणनीति का शंखनाद
Meeting in Tindwari regarding municipal elections: conch shell of winning strategy

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के 6 साल का कार्यकाल लोगों के सामने है। 2017 से जितने चुनाव हुए हैं बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा है, ऐसा ही इस बार स्थानीय निकाय चुनाव में भी होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्येक वार्ड जीतने की रणनीति पर काम कर रही है। इसीलिए नगर पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये सांफ ? मचा है हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

खाद के लिए किसान ‘माथा ठोंकने’ को मजबूर: खेतों में पसरा सन्नाटा, सरकारी व्यवस्था पर सवाल

जिला पंचायत अध्यक्ष नें सुनील द्वारा विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण: मच गया हड़कंप

दुरेड़ी रेलवे अंडर ब्रिज ध्वस्त, निर्माण को लेकर जनता नें लगाया जाम …

City News Uttar Pradesh

15 हजार करोड़ से बदलेगा विकास का नक्शा: चित्रकूट से वाराणसी तक हाईस्पीड कॉरिडोर को मंजूरी

डीएम अनुराग प्रयास से दूर हो रहा बांदा का सूखाः जलशक्ति निदेशक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़