26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बाहुबलियों की सेवा को कुख्यात बांदा मंडल कारागार: नये अधीक्षक बनें वीरेश राज
उत्तर प्रदेश

बाहुबलियों की सेवा को कुख्यात बांदा मंडल कारागार: नये अधीक्षक बनें वीरेश राज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाहुबलियों की सेवा के लिये कुख्यात मंडल कारागार के नये वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा बनाये गये हैं। इनके पूर्व तैनात रहे अविनाश गौतम जेल में पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी की कथित सेवा -चाकरी में निलंबित हो चुके हैं। वैसे भी मुख़्तार के बांदा जेल में बंद होने के कारण जेल के कई अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के लिए यहां की जेल नई नहीं है। योगी सरकार में ही मुख्तार ने करीब 34 माह यहां जेल में बिताए थे। हालांकि तब जेल में सुरक्षा का इतना हौव्वा नहीं रहा है, जितना अब है।

बाहुबलियों की सेवा को कुख्यात बांदा मंडल कारागार: नये अधीक्षक बनें वीरेश राज
Banda Mandal Jail notorious for service of musclemen: Viresh Raj becomes new superintendent

बांदा जेल में 30 मार्च 2017 से 21 जनवरी 2020 तक मुख्तार अंसारी रहा। कई बार मुकदमों की पेशियों में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उसे ले जाया जाता था। यहां जेल में दोबारा लाए जाने के बाद जबरदस्त किला बंदी की गई है। जेल के अंदर से लेकर बाहर तक और आसपास इलाके में जबरदस्त चौकसी और पुलिस का पहरा है। मुख्तार से नजदीकी या मैनुअल का पालन न करने पर अधीक्षक समेत कई जेल अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं।

बाहुबलियों की सेवा को कुख्यात बांदा मंडल कारागार: नये अधीक्षक बनें वीरेश राज
Banda Mandal Jail notorious for service of musclemen: Viresh Raj becomes new superintendent

बाहुबली मुख्तार अंसारी को लेकर जेल और जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों समेत बॉडी वार्म कैमरों से मुख्तार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उधर, पिछले एक माह में जेल से जमानत पर रिहा होने वालों का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है।


एक हफ्ते के अंदर किसी भी मामले में जेल आए बंदियों की भी जांच की जा रही है। जेल के आसपास और शहर के कुछ इलाकों में बाहरी आदमियों के किराए पर रहने या बसने की भी जांच हो रही है। मुख्तार अंसारी के समर्थक और गुर्गे पिछली बार यहां किराए के मकानों में रहते रहे हैं। मुख्तार की बैरिक के आसपास कड़ी सुरक्षा है। बैरीकेडिंग लगाई गई है, ताकि अन्य बैरिकों के बंदी मुख्तार की बैरिक के पास फटक न सकें। जेल प्रशासन ने यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से उठाया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : सीएम योगी लिख रहे बुंदेलखंड के विकास की इबारत

City News Uttar Pradesh

ईवीएम विवाद: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग, ईवीएम से चुनाव के मुद्दे पर हो जनमत संग्रह

City News Uttar Pradesh

ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के लिए सिपाही लेता था रुपये, एसपी ने कर दिया निलंबित

City News Uttar Pradesh

आयुक्त और डीएम की पत्नियों ने दिया संदेश, “छोड़ेंगे न साथ मरते दम तक “! …

चार दिन बाद खुला मौत का बंद कमरा: हिना का कत्ल या कुछ और ? पोस्टमॉर्टम से खुलेगा ‘राज’

बांदा के बच्चों को 12 करोड़ की सौगात: शिक्षा की ज़मीन पर ‘उम्मीदों’ की फसल लहलहाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़