28.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
कोरोना से लड़ना है तो टीकाकरण कराना होगा
उत्तर प्रदेश

कोरोना टीकाकरण में बुंदेलखंड में झांसी अव्वल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोविड-19 से लोगों को सुरक्षित बनाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए टीकाकरण को एक साल पूरा हो गया है। बुंदेली भी इसमें पीछे नहीं हैं। बुंदेलखंड में पहली डोज लगवाने में झांसी के बाशिंदे सबसे आगे हैं। बांदा जनपद का दूसरा स्थान है। बुंदेलखंड के 60 लाख यानी 93 फीसद से ज्यादा पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

कोरोना टीकाकरण में बुंदेलखंड में झांसी अव्वल
Jhansi tops Bundelkhand in corona vaccination, Banda second in first dose

– एक साल में 100 फीसद आबादी ने ली डोज

कोविड टीकाकरण को एक साल पूरा हो गया है। टीकाकरण अभियान में जिले के डाक्टर, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई है। झांसी मंडल की स्वास्थ्य अपर निदेशक डा. अल्पना बरतारिया बताती हैं कि टीकाकरण को लेकर लोगों में तमाम भ्रांतियां आईं। स्वास्थ्य विभाग ने इनको दूर करने के भरसक प्रयास किए। लोगों ने भी समर्थन देते हुए इन भ्रांतियों का दर किनार कर केंद्रों में पहुंचकर टीका लगवाया। इसका नतीजा रहा कि पिछडे़ बुंदेलखंड के झांसी जनपद में 14.94 लाख यानि 100 फीसद से ज्यादा आबादी ने पहली डोज लगवाई है। जालौन जनपद में 11.22 लाख यानि 89 और ललितपुर में भी 8.18 लाख यानि 89 फीसद से ज्यादा टीकाकरण हो चुका है।

– पहली डोज में बांदा का दूसरा स्थान

चित्रकूटधाम मंडल के अपर निदेशक डा. नरेश गौतम ने बताया कि स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को कोविड के प्रति जागरूक करते हुए बचाव के लिए एक मात्र उपाए वैक्सीनेशन करवाने की सलाह दी। इसके नतीजे में लोगों ने खुद भी आगे आकर कोरोना का टीका लगवाया। बांदा जनपद में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 12.37 लाख यानी 97 फीसद से ज्यादा लोगों ने कोरोना की पहली डोज लगवाई है। बुंदेलखंड के सातों जनपद में यह दूसरे स्थान पर है। इसी तरह हमीरपुर जनपद में 7.55 लाख यानी 95 फीसद, चित्रकूट में 6.59 यानी 94 फीसद और महोबा में 5.72 यानी 88 फीसद आबादी पहली डोज से संतृप्त हो चुकी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम साहब होशियार: बांदा की बेसिक शिक्षा ‘लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर’ ? विभाग का ‘नीरो’ बजा रहे ‘चैन की वंशी’ !

City News Uttar Pradesh

पत्नी के मोबाइल पर फोन से विवाद: अगले दिन फंदे से लटकी मिली लाश

City News Uttar Pradesh

बांदा की सोती पालिका : कीचड़ से भविष्य दांव पर, दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

रजिस्ट्री में ‘झोल या सिस्टम की सुस्ती’ ? दो साल बाद भी ‘राज’ बरकरार, जिम्मेदार हुए महान ?

City News Uttar Pradesh Desk

हमीरपुर: कब्र खोदने के विवाद में दो पक्ष आए आमने- सामने , अधिकारियों ने खोदी गई जमीन पर दफन करा दिया महिला का शव

City News Uttar Pradesh

News : फौजी प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पिया तेजाब,हुई मौत…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़