- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की पुलिस ने हैरान कर देने वाला मामले का खुलासा किया है।उसने पांच जादूगरनी चोर पकड़ा । यह जादुई ढंग से लोगो के शरीर पर से गहने पलक झपकते पार देती हैं। जेब कतरनें में भी इन्हें महारथ हासिल है। इनके पास से नगदी सहित लगभग चार लाख रुपए के गहने बरामद हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मीडिया से यह खुलासा किया। बताया कि मुखबिर की सूचना पर जसपुरा क्षेत्र में चल रहे मेंले और दंगल में इन जादूगरनी महिला चोरों के होने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर इन महिलाओं को पकड़ लिया। इनके द्वारा गैंग का पता चला। इन जादूगरनी चोरो ने झंझरीपुरवा मेले में दस महिलाओं की चैन और मंगलसूत्र पार किए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह भीड़ भाड़ वाले इलाके मेले और मंदिर जैसी जगह में जाकर हाथ साफ करती थी। इनके पास से लगभग चार लाख रुपए के गहने और 900 रुपए नगदी बरामद हुई है। यह पांचो महिलाएं अंतर्जनपदीय चोर हैं। इनमे से चार कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के गांव की है। इनमे से एक महिला पश्चिम सरीरा थाना निवासी है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
