City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, बनाई कार्ययोजना…

  • रामबाबू निषाद

बांदा। पंचायत चुनाव में परचम फहराने के लिए भाजपा जुट गई है। मंडलवार बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को तिदवारी, बड़ोखर, नरैनी और कालिजर मंडलों की बैठकें की गईं। पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ कार्ययोजना तय की गई। प्रभावशाली लोगों की सूची बनाकर व्यक्तिगत संपर्क पर जोर दिया गया।


तिदवारी व बड़ोखर मंडलों की बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि पंचायत का चुनाव स्थानीय चुनाव होता है। ऐसे में हमारी बूथ समिति सक्रिय रूप से काम करेगी तो पिछड़े और ग्रामीण स्तरों पर भी तमाम चुनौतियों को पार करते हुए ग्राम पंचायतों में भी अपनी सरकार बना सकते हैं। ग्राम संयोजक बूथ समितियों से समन्वय बनाकर प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार करें और उनसे व्यक्तिगत संपर्क करें। संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र शुक्ला व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देव त्रिपाठी ने की। कालू सिंह राजपूत, आनंद स्वरूप द्विवेदी, हरवंश सिंह गौतम, रमेश चंद्र पांडेय, स्वेता सिंह, चंद्रशेखर सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कलयुग का भगवान बन गया “हैवान”, थाने में रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा : बरहौं संस्कार में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, हर्ष फायरिग में दो लगी गोली घायल …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील खुलकर कर रहे राजनीतिक बैटिंग: मिशन 24 को दे रहे उड़ान

पचास साल का इतिहास बोला: जब व्यापारी बने थे ‘क्रांति’ के अगुआ, संघर्ष की मशाल फिर जली

City News Uttar Pradesh

दो हंसो का जोड़ा बिछुड़नें से सनसनी : डीडीसी सदस्य श्वेता सिंह की संदिग्ध आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

उप मुख्य मंत्री केशव का सपा मुखिया पर वार : जल बिन मछली की तरह तड़प रहे अखिलेश !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़