City News Uttar Pradesh
अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर में ही शुरू हो जाएगा श्रीराम एयरपोर्ट का संचालन, 85 फीसदी कार्य हुआ पूर्ण
उत्तर प्रदेश

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर में ही शुरू हो जाएगा श्रीराम एयरपोर्ट का संचालन, 85 फीसदी कार्य हुआ पूर्ण

  • ब्यूरो रिपोर्ट

अयोध्या। भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ-साथ तमाम विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य भी तेज गति से पूरा किया जा रहा है। जनवरी माह में भव्य श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले दिसंबर माह तक अयोध्या में हवाई यातायात सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी।

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर में ही शुरू हो जाएगा श्रीराम एयरपोर्ट का संचालन, 85 फीसदी कार्य हुआ पूर्ण
Ayodhya: Operation of Shri Ram Airport will start in December before Pran Pratistha, 85 percent work completed.

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का 85 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या के विभिन्न कार्यों के प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है। फेज वन के सभी कार्यों को दिसंबर 2023 तक पूर्ण कर इसी कैलेंडर ईयर में एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नव विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव : पिता नें लगाया दहेज़ हत्या का आरोप

City News Uttar Pradesh

‘डॉपलर रडार’ सिस्टम होगा स्थापित।

City News Uttar Pradesh

मंडल कारागार में ‘बंदियों’ का ‘जानवरों’ से भी बुरा हाल: ठूंसे हैं क्षमता से अधिक कैदी, भोजन पशुओं से ‘बदतर’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

योगी सरकार बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी में जुटी : दस नये थर्मल पॉवर स्टेशन होंगे स्थापित

लखीमपुर खीरी कांड : केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा ना होने पर राकेश टिकैत ने दी बड़े आंदोलन की धमकी ..

City News Uttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: “नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”, जयघोष से गूंजा बांदा शहर, बच्चों में दिखा खास उत्साह, बनें भगवान श्रीकृष्ण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़